
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।एसपी पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में काईम ब्रांच को मिली बडी कामयाबी
दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, आरोपियों से दो अवैध देशी कटटा, दो कारतूस, चार चले हुये खोल कारतूस बरामद
पलवल पुलिस का कड़ा एवं स्पष्ट संदेश-अपराध पर पलवल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति। अपराध एवं अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी मुख्यालय पलवल श्री अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार की टीम ने गांव थंतरी में हथियार के बल पर की गई लूट वारदात में शामिल चारों आरोपियों को मुठभेड में अवैध हथियारों सहित धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की है।
डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को गांव थंतरी के रहने वाले मूलचंद अपने भतीजे के साथ लगन/शादी का सामान लेकर गाड़ी वैगन आर से बागपुर की तरफ जा रहे थे इसी दौरान चार हथियारबंद युगों ने उन पर फायरिंग कर हथियार के बल पर गाड़ी लूट ली जिसकी सूचना क्राइम ब्रांच पलवल रविंद्र कुमार को मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम गठित की और अमरपुर चौकी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान देर रात करीब एक बजे उन्हें मुखबिर से सीक्रेट इन्फोरमेशन मिली कि चारों आरोपित कटेसरा गांव के जंगलों में छिपे हुए हैं। CIA पुलिस ने तुरंत दो टीमें बनाई और केजीपी एक्सप्रेस-वे के नीचे बनी पुलिया के पास घेराबंदी की। जब पुलिस टीम आरोपियों के नजदीक पहुंची और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, तो बदमाशों ने पुलिस पर पहले अलग-अलग दो सीधे फायर किये। ईन्चार्ज CIA द्वारा पुनः चेतावनी के तौर पर किये गये हवाई फायर पर आरापियों ने पुनः पुलिस टीमों पर फायर किये जिनमें एक गोली निरीक्षक रविंद्र कुमार के कान के पास से होकर गुजरी।
जबाबी कार्यवाही-
पुलिस द्वारा चेतावनी के तौर पर किये गये हवाई फायर तथा आत्मसर्मपण की चेतावनी के बावजूद उन पर सीधा जानलेवा फायर करने पर ईन्चार्ज CIA तथा ASI वीरपाल ने अपनी आत्म रक्षा व अपनी टीम की सुरक्षा व आरोपियों को काबू करने के लिए सिखलाये हुये तरीका से आरोपियों के पैरों की तरफ फायर किये गये पुलिस की गोली दो आरोपितों के दाहिने पैरों में लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े तथा दो को भी पुलिस पार्टी ने धर दबोचामुठभेड में काबू किए गए आरोपियों के नाम पता
घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के रोहित और रणजीत के रूप में हुई।
अन्य दो की पहचान भी उत्तर प्रदेश के पुष्पेंद्र और अनुराग के रूप में हुई।
बरामदगी
घायल रोहित से एक देशी कटटा, दो खाली खोल
घायल रणजीत से एक देशी कटटा, दो खाली खोल
पुष्पेंद्र से एक जिन्दा कारतूस, मोबाईल
अनुराग से एक जिन्दा कारतूस व एक मोबाईल
उम्र तथा शिक्षा
सभी चारों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल तक है तथा शिक्षा 8वीं से 10वीं तक है।
अपराधिक रिकार्ड-
अपराधिक रिकार्ड मुताबिक आरोपी रोहित के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, डकैती जानलेवा हमला तथा अवैध हथियार रखने के 7 संगीन मामले अंकित हैं।
आरोपी रणजीत के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी का सामान रखने तथा अवैध हथियार रखने के 2 संगीन मामले अंकित हैं।
बकाया दोनों का भी अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पलवल में अपराधियों द्वारा यह पहली वारदात को अंजाम दिया गया है।
ईलाज-
घायल रोहित व रणजीत को ईलाज हेतु सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया।
अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना
गिरफतार किये गये आरोपियों पुष्पेंद्र व अनुराग से जिला में हो रही लूट वारदातों के खुलासा होने की संभावना है जिन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
पलवल पुलिस का सख्त व कडा संदेश-
अपराध पर पलवल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति। किसी भी हाल में अपराध व अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा।







