HARYANAHOME

Palwal News: एसवीएसयू में शुरू हुआ पौधारोपण महा अभियान

Palwal News: एसवीएसयू में शुरू हुआ पौधारोपण महा अभियान

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। एसवीएसयू में शुरू हुआ पौधारोपण महा अभियान

स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आईटीसी होटल और टीएसएल द्वारा लगाए जाएंगे 11 हज़ार पौधे

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में सोमवार को पौधारोपण महा अभियान की शुरुआत की गई। इस महा अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में 11 हज़ार पौधे लगाए जाएंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने अपने हाथों से पौधारोपण कर इस महा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। यह पौधारोपण स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आईटीसी होटल और टीएसएल के सहयोग से होगा। पौधारोपण के पश्चात कंपनी तीन साल तक पौधों की देखभाल भी करेगी।


कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने पौधारोपण महा अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि हम विश्वविद्यालय को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हजारों पौधे लहलहाएंगे तो न केवल पर्यावरण इको सिस्टम अच्छा बनेगा, बल्कि जल स्तर को संतुलित रखने में भी मदद मिलेगी। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी भी पौधों के संरक्षण और संवर्धन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने इस पौधारोपण महा अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे।

उन्होंने आईटीसी होटल की मैनेजर (एसआई) आयुषी मग्गू, हर्ष और टीएसएल के प्रबंधक मोहम्मद आक़िफ़ का इस पौधारोपण अभियान के लिए आभार ज्ञापित किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आयुषी मग्गू ने इस अवसर पर कहा कि हम पौधे लगाएँगे भी और उनको पालेंगे भी। तीन साल में इन पौधों को तैयार करके देंगे। पौधारोपण के लिए भूमि प्रदान करने के लिए मोहम्मद आक़िफ़ ने कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार का आभार ज्ञापित किया।

स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह ने कहा कि यह पौधारोपण महा अभियान ऐतिहासिक सिद्ध होगा। तीन वर्ष पश्चात पूरा कैंपस हराभरा दिखाई देगा। गौरव सिंह ने बताया कि इस महा अभियान पर लगभग 25 लाख रुपए की लागत आएगी। उन्होंने इस पौधारोपण के लिए आईटीसी होटल टीएसएल की टीम का आभार ज्ञापित किया। डीन प्रोफ़ेसर डीवी पाठक ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अभियान में एनएसएस के वॉलंटियर्स, एग्रीकल्चर फैकल्टी और एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुआ और उन्होंने वॉक फॉर नेचर में हिस्सा लिया। साथ एसवीएसयू कृषि फ़ार्म पर स्किल फैकल्टी ऑफ़ एग्रीकल्चर द्वारा भी पौधारोपण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र सौरोत, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. ललित शर्मा, डॉ. नकुल, डॉ. हरीश, डॉ. तेजेन्द्र सिंह, डॉ. ख़ुशबू, डॉ. स्मिता और डॉ. गुरप्रीत सहित काफ़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button