HARYANAHOME

Palwal News: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले संभल जाए वरना खैर नहीं- नीतीश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक पलवल

Palwal News: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले संभल जाए वरना खैर नहीं- नीतीश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक पलवल

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस के निर्देेशानुसार जिला पलवल में पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड हवाबाजी एवं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी चलने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिला पलवल पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये केवल मार्च माह में ही 11405 वाहनों के चालान करते हुए 76 वाहन इंपाउंड किए गए। चालान में मुख्यतः ड्रंकन ड्राइविंग-440, विदाउट नंबर प्लेट-211, गलत लाइन के-5384, ट्रिपल राइडिंग-723, बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल-20, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी-76, ओवर स्पीड-422 एवं विदाउट हेलमेट-2441 है। साथ ही इन पर 1,73,99,400 रुपए का जुर्माना किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने जिला पलवल की आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों की पूरी तरह से पालना करें तथा अपने व औरों के जीवन को बचाएं, शराब का सेवन कर कभी वाहन ना चलाएं। पुलिस कप्तान पलवल ने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल पलवल पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button