HARYANA

Palwal News: स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में लायंस क्लब पलवल व केसी प्रशांत पैथ लैब की सराहनीय पहल

Palwal News: स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में लायंस क्लब पलवल व केसी प्रशांत पैथ लैब की सराहनीय पहल

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। लायंस क्लब पालवल एवं के.सी. प्रशांत पैथ लैब के संयुक्त तत्वावधान में रिक्शा चालकों, रेहड़ी-पटरी वालों एवं फल विक्रेताओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 15 लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य बेसिक स्वास्थ्य जांच की गई, ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा सके।

इस अवसर पर देवा, राजू, दीपक, पलक, लायन अजीत कलरा, लायन पवन कुमार एवं डॉ. प्रशांत गुप्ता (पैथोलॉजिस्ट) कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस जनसेवा कार्यक्रम को सफल बनाया।

लायन अजीत कलरा ने लायंस क्लब द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य शिविरों एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आने वाले महीनों में भी दोहराए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

डॉ. प्रशांत गुप्ता ने उपस्थित लोगों को मधुमेह (डायबिटीज) एवं उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सही समय पर जांच और जागरूकता से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि जमीनी स्तर पर किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow