HARYANAHOME

Palwal News: डॉ. राजेश मंगला की पुस्तक का विमोचन करते एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार 

Palwal News: डॉ. राजेश मंगला की पुस्तक का विमोचन करते एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार 

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।डॉ. राजेश मंगला की पुस्तक का विमोचन करते एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को डॉ. राजेश कुमार मंगला ‘पार्थ’ की पुस्तक विंग्स ऑफ़ वर्ड्स का विमोचन किया। उन्होंने डॉ. राजेश कुमार मंगला को अंग्रेज़ी में सार्थक एवं प्रभावी कविताएं लिखने के लिए बधाई भी दी। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि डॉ. राजेश कुमार मंगला की कविताएँ जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूती हैं। इन कविताओं में प्रेम से लेकर मृत्यु तक की संवेदनाएं निहित हैं। विंग्स ऑफ़ वर्ड्स में डॉ. मंगला ने आकांक्षाएं, कर्तव्य, करुणा, इच्छाएँ, राजनीति, सकारात्मक चिंतन और सौंदर्य सहित विभिन्न आयामों को अपनी कलम से छुआ है। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने इस अवसर पर उन्हें भविष्य में भी सार्थक और कारगर लेखन के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. राजेश कुमार मंगला ने कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार को अपनी पुस्तक भेंट की और इसके विमोचन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की।

गौरतलब है कि डॉ. राजेश कुमार मंगला की इससे पूर्व 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने कविताओं के अतिरिक्त संचार कौशल पर भी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं। डॉ. राजेश कुमार मंगला द्वारा लिखी गई पुस्तकें विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ायी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगीत की भी रचना की थी। उन्होंने कुलगीत का एक पोस्टर कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार को भेंट किया। इसके लिए कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने उनके प्रति आभार ज्ञापित किया है। इस अवसर पर मंगला ट्यूब प्राइवेट लिमिटेड के एम डी तुषार मंगला, सहकार भारती के प्रांतीय मंत्री मोहित पाठक, और युवा अभियंता योगेश मंगला तथा अन्य गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल