
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, पलवल के विद्यार्थियों ने IIT JAM परीक्षा में हासिल की सफलता
G. G. D. S. D. College, Palwal के लिए गर्व का विषय है कि बी.एससी. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित IIT JAM (Joint Admission Test for M.Sc.) परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
महाविद्यालय के विद्यार्थी लव ने रसायन विज्ञान (Chemistry) विषय में तथा हेमलता ने गणित (Mathematics) विषय में सफलता प्राप्त कर एम.एससी. में प्रवेश हेतु पात्रता हासिल की है। दोनों विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक (Academics) प्रदर्शन में भी उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है।
इन दोनों विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता से न केवल अपने परिवार बल्कि महाविद्यालय का भी नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि में महाविद्यालय की फिजिक्स एसोसिएशन का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को निरंतर शैक्षणिक सहयोग एवं प्रेरणा प्रदान की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फिजिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम पाहुजा, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू ढल्ल, तथा रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यार्थियों के मेंटर डॉ. जितेंद्र ने बताया कि निरंतर मार्गदर्शन, मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही यह सफलता संभव हो पाई है।
महाविद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व है और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणामों की अपेक्षा करता है।







