Palwal News: एसपी पलवल के कुशल निर्देशन में साइबर सेल टीम की बड़ी उपलब्धि, जानिए क्या?
Palwal News: एसपी पलवल के कुशल निर्देशन में साइबर सेल टीम की बड़ी उपलब्धि, जानिए क्या?

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।एसपी पलवल के कुशल निर्देशन में साइबर सेल टीम की बड़ी उपलब्धि, जानिए क्या?
मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि फोन का गलत इस्तेमाल ना हो सके- वरुण सिंगला, एसपी पलवल।
पलवल। डीएसपी मुख्यालय पलवल श्री अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल मार्गदर्शन में जिला की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल प्रभारी एएसआई विनोद कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा कर माह दिसंबर 2025 मे आमजन के गुम हुए 4 लाख रुपए से अधिक की कीमत के 24 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गये है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का थैंक्स कहकर आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा भी की।

डीएसपी मुख्यालय पलवल ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने अब तक CEIR पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए वर्ष 2025 में 33 लाख से अधिक की कीमत के 185 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने CEIR पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बतलाया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है।
वहीं एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला,आईपीएस ने कहा कि साइबर सैल पुलिस का यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर पलवल पुलिस लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है इसी के परिणाम स्वरुप ही खोये हुए मोबाइल पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति को ना सौंपे ताकि अपराधी किस्म के लोग उनका फायदा न उठा पाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उसकी सूचना ई दिशा केंद्र के माध्यम से CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो तथा जल्दी से जल्दी उसे महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ढूंढा जा सके।







