
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन ने अडानी विल्मार से सीएसआर के अंतर्गत 28 लाख रुपए अर्जित किए हैं। फॉउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह ने मंगलवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को 28 लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसएसआईएफ निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। यह राशि शिक्षा और समाज उत्थान पर खर्च होगी। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम की प्रेरणा से यह राशि विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी।

सीईओ गौरव सिंह ने बताया कि सीएसआर में मिली 28 लाख रुपए की राशि से गुरुग्राम जिला प्रशासन के साथ मिल कर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट बनाई जाएगी। यह यूनिट प्रोजेक्ट तैयार करने से लेकर उसकी स्वीकृति तथा क्रियान्वयन तक सब काम करेगी। इससे श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को स्वावलंबन मिलेगा तथा सीएसआर प्रोजेक्ट की कुशलता बढ़ाने में मदद मिलेगी। गौरव सिंह ने कहा कि हम कॉर्पोरेट की समाज कल्याण में भूमिका बढ़ाने को लेकर कृतसंकल्प हैं। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने भी इस उपलब्धि के लिए सीईओ गौरव सिंह को बधाई दी। गौरव सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 25 लाख रुपए की राशि खर्च करके पौधारोपण भी किया जा चुका है। साथ ही इन्क्यूबेशन सेंटर के लिए भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
Back to top button







