HARYANAHOME

Palwal News: पलवल सदर थाना पुलिस ने मारपीट तथा धमकी मामले में चार आरोपियों पर कसा शिकंजा

Palwal News: पलवल सदर थाना पुलिस ने मारपीट तथा धमकी मामले में चार आरोपियों पर कसा शिकंजा

Palwal News: मुकेश बघेल ब्यूरो चीफ पलवल । पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री नीतीश अग्रवाल,आईपीएस, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है, इसी कड़ी में जिले के फुलवाड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते हिंसक झड़प, मारपीट तथा धमकी मामले में चार आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना सदर पलवल प्रभारी निरीक्षक सुंदरपाल के अनुसार कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक और उसके दो साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीनों घायल हो गए।मामले में शिकायतकर्ता गौरव ने शिकायत दी कि कुछ दिन पहले उसके बेटे वंश का गांव के ही निशांत के साथ कहासुनी हो गई थी। इस दौरान निशांत ने उसे धमकी भी दी थी। चार अप्रैल को वंश अपने दोस्तों मोहित और प्रिंस के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी आरोपियों ने योजना के अनुसार हथियारों से लैस होकर उनके साथ मारपीट को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में फुलवाड़ी गांव निवासी गौरव की शिकायत पर 10 नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की ।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्यवाही करते हुए उनकी टीम ने इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान योगेश, हिमांशु, दीपांशु, निशांत के रूप में हुई है सभी चारों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button