HARYANAHOME

Palwal News: पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड कर दिल्ली क्षेत्र से दबोचे तीन आरोपी

Palwal News: पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड कर दिल्ली क्षेत्र से दबोचे तीन आरोपी

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड कर दिल्ली क्षेत्र से दबोचे तीन आरोपी

आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई आई-10 गाड़ी व एक देसी कट्टा बरामद।

आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में तीन दर्जन के करीब लूट आदि संगीन वारदात दर्ज।

पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी पलवल श्री मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में पलवल पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वाहन में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड कर तीन आरोपियों को सीआईए स्टाफ द्वारा केएमपी फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राहगीरों को लिफ्ट देने का भरोसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाते थे तथा उनके साथ मारपीट कर नकदी व कीमती सामान लूट लेते थे। इस संबंध में थाना कैम्प व सदर पलवल में विभिन्न धाराओं के तहत चार मामला दर्ज किए गए।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला IPS के कुशल निर्देशन में सीआईए पलवल प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर की टीम का गठन किया गया। जो सीआईए इंस्पेक्टर रविंदर की टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर केएमपी फ्लाई ओवर के नीचे से दबिश देकर तीनों आरोपियों को काबू किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
1 विकास उर्फ ओटे पुत्र कन्नू लाल निवासी तिर्लोकपुरी मयूर विहार नई दिल्ली
2 मुन्ना पुत्र विजय निवासी कासली देवरिया गोरखपुर उत्तर प्रदेश
3 अजय मिश्रा उर्फ राहुल उर्फ मुसद्दी पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी तिर्लोकपुरी दिल्ली

बरामदगी- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई आई 10 गाड़ी व एक देसी कट्टा बरामद किया है।

अपराधिक रिकॉर्ड- आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में तीन दर्जन के करीब लूट आदि संगीन वारदात दर्ज है जिनमें जिला पलवल के थाना कैंप व सदर पलवल में वर्ष 2025/26 की चार लूट वारदात भी शामिल है। .

रिमांड- आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा सके। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा क्षेत्र में अन्य वारदातों को अंजाम देने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

अपील- पलवल पुलिस आमजन से अपील करती है कि अंजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेते समय सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button