HARYANAHOME

Palwal News: एसपी पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Palwal News: एसपी पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।एसपी पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

हथियार की नोक पर लाखों की चांदी तथा नगदी की ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश करते हुए काईम बांच पलवल ने गैंग के मास्टरमांइड सहित तीन आरोपियों पर कसा शिकंजा।

आरोपियों से तेलंगाना से चोरी हुई तथा वारदात में प्रयुक्त गाड़ी इको बरामद।

पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी काखुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी क्राइम पलवल श्री अनिल कुमार ने बताया कि श्री वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में हथियार की नोक पर लाखों की चांदी तथा नगदी की ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश करते हुए काईम बांच पलवल ने गैंग के मास्टरमांइड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामले में नूंह के फिरोजपुर झिरका के रहने वाले कपिल सिंगला ने बताया कि वह अपने भाई शुभम के साथ 11 मार्च को अपनी स्विफ्ट कार से कच्ची चांदी लेकर दिल्ली गए थे। दिल्ली से चांदी बदलवाकर और आठ लाख रुपये नकद लेकर ये शाम करीब चार बजे वापस घर के लिए रवाना हुए। उन्होंने चांदी को चालक सीट के नीचे और नकदी को डिग्गी में एक बैग में रखा था। समय करीब पांच पी०एम० पर गदपुरी थाना अंतर्गत सहराला गांव के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने अपनी गाडी ईको आगे लगाकर गाडी के सीसे तोड दिये तथा हथियारों के बल पर उनकी स्वीफट कार, 30 किलो चादी और आठ लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने पीडितों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाकर बंचारी गांव के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया और गाडी, चांदी व नकदी लेकर फरार हो गए।

 

पुलिस एक्शन-

इस मामले में काईम ब्राच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार की टीम ने साईबर तकनीकि तथा इंटेलीजेंस की मदद से कार्य करते हुये दिनांक 18.03. 2026 को वारदात में शामिल तीन आरोपियों को दिल्ली-अलवर रोड बोडीकोठी से धर दबोचा।

गिरफतार किए गए आरोपी का नाम एंव पता

। मास्टरमांइड निसार निवासी जिला नूंह उम्र-49 साल, शिक्षा-10वीं पेशा-ड्राईवरी तथा खेतीबाडी।

2 आसिफ निवासी जिला नूंह उम्र 25 साल, शिक्षा-11वीं पास, पेशा-टैक्सी ड्राईवर।

3 ईमरान निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेष उम्र-28, शिक्षा-5वीं तथा पेशा – वैल्डिंग।

वारदात का तरीका-पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निसार, शिकायतकर्ता के पास पिछले 3 सालों से चालक के तौर पर लगा हुआ था जिसे उनके सर्राफा व्यापार की अधिकतर जानकारी थी। इस लूट को अंजाम देने के लिए आरोपी ने प्लान के तहत होली से पूर्व छुटटी लेकर अपने अन्य दोस्तो को षामिल कर हथियार के बल पर लूट वादात को अंजाम दिया।

अपराधिक रिकार्ड-आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड खंगलवाया जा रहा है।

अभी तक बरामदगी-वारदात में प्रयुक्त गाडी ईको( जो जांच में तेलंगाना से चोरी हो नहीं पाई गई है)

रिमांड-आरोपियों को लूटी गई चांदी तथा रूप्ये व वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु आज पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा।

अन्य की संलिप्ता-अभी तक की विवेचना में 4 अन्य आरोपियों के नाम सामने आये है जिन्हें जल्द ही गिरफतार कर लिया जायेगा जिनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल