HARYANAHOME

Palwal News: एसपी पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Palwal News: एसपी पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। एसपी पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

काईम ब्रांच पलवल ने बैंक से रूपये निकालने वाले बुजुर्गों से हुई करीब ढाई दर्जन ब्लाइंड लूटों का पर्दाफाश करते हुए गैंग के दो आरोपियों पर कसा शिकंजा।

आरोपियों से हरियाणा के विभिन्न जिलों में नशीला पदार्थ पिलाकर की गई दर्ज 27 लूट वारदातों का हुआ खुलासा।

पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी का खुलासा प्रेस वार्ता में करते हुए श्री अनिल कुमार डीएसपी मुख्यालय पलवल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार की टीम ने दिनांक 10 फरवरी को नागल ब्राह्मण गांव निवासी धर्मबीर के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर की गई ब्लाइंड लूट के साथ-साथ हरियाणा के विभिन्न जिलों में नशीला पदार्थ पिलाकर की गई दर्ज 27 लूट वारदातों का पर्दाफाश करते हुए गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है।

डीएसपी मुख्यालय ने बतलाया कि दिनांक 20.02.2020 को नागल ब्राह्मण गांव निवासी धर्मबीर ने शिकायत में बताया कि वह गुडियर कंपनी से रिटायर हैं। उनका बेटा संजय कुमार थाईलैंड में नौकरी करता है और घर खर्च के लिए उनके बैंक खाते में पैसे भेजता रहता है। बेटे ने हाल ही में उनके खाते में एक लाख रुपये डाले थे। दिनांक 10 फरवरी को धर्मबीर अलावलपुर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 40 हजार रुपये निकालने आए थे। पैसे निकालने के बाद जब वह घर जाने लगे, तो दो युवक उनके पास आए और बातों में उलझाकर उन्हें पलवल रेलवे स्टेशन की तरफ ले गए। वहां पर दोनों ने उन्हें जूस पीने के लिए दिया। जब धर्मबीर ने जूस पीने से मना किया, तो युक्कों ने जबरदस्ती उन्हें जूस पिला दिया। जूस में कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जिसके बाद आरोपित उनके पैसे लेकर फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस एक्शन- डीएसपी ने बताया कि इस मामले में काईम ब्राच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार की टीम ने तत्परता से कार्य करते हुये मात्र 48 घंटो के अंदर ही दिनांक 22.02.2026 को वारदात में शामिल कुरुक्षेत्र निवासी दोनों आरोपियों को धर दबोचा, जिनके नाम TIP होने की वजह से उजागर सम्भव नहीं है।

वारदात का तरीका-
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बैंको पर रैकी करते और जो बुजुर्ग बैंक से रूपये निकालता उसका पीछा कर व बातों में उलझाकर जूस आदि पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिला बेहोश कर उनके साथ लूट वारदात को अंजाम देते।

अपराधिक रिकार्ड-
आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड से आरोपियों द्वारा विभिन्न जिलों कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, अम्बाला, कैथल, पंचकुला आदि के विभिन्न थानों में इस प्रकार की लूट की ढाई दर्जन(27) वारदातों का खुलासा हुआ है।

रिमांड- आरोपियों को लूटे गये रूप्ये बरामदगी हेतु आज पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल