HARYANAHOME

Palwal News: KMP और KGP एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले हो जाएं सावधान, पलवल पुलिस ने लिया अहम फैसला 

Palwal News: KMP और KGP एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले हो जाएं सावधान, पलवल पुलिस ने लिया अहम फैसला 

Palwal News: मुकेश बघेल ब्यूरो चीफ पलवल।सावधान। केजीपी/केएमपी एक्सप्रेसवे पर बेवजह गाड़ी पार्क की वजह से सड़क दुर्घटना हुई तो वाहन चालक तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभाग पर कार्यवाही तय, इस प्रकार की लापरवाही में थाना चांदहट में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज- मनोज वर्मा डीएसपी पलवल।

डीएसपी पलवल मनोज वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 6 फरवरी 2026 को चांदहट थाना अंतर्गत केजीपी एक्सप्रेसवे पर ट्राला के साथ हुई टक्कर से एक कैंटर चालक अवदेश की मौत हो गई। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के भाई यूपी के जिला फिरोजाबाद स्थित गांव नियामदपुर निवासी रविकिशन शिकायत की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 60 दर्ज कार्यवाही शुरू की।

डीएसपी पलवल ने बताया कि विवेचना में पाया कि केजीपी एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे ट्राला नियमों के विरुद्ध खड़ा हुआ था। इस कारण कैंटर के टकरा जाने से यह हादसा हुआ। केजीपी एक्सप्रेस वे पर वाहन खड़े न हों, इसकी जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की भी होती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा अपनी सरकारी डयूटी के निर्वहन मे कोताही बरतते हुए अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई गई और इस लापरवाही के कारण अवदेश की मौत हो गई।

 

डीएसपी पलवल ने स्पष्ट एवं कड़े शब्दों में कहा कि भविष्य में भी यदि कोई इस प्रकार की लापरवाही या सडक मे हुए गढ़ो के कारण या अघोषित कटो के कारण या कोई इस प्रकार का एक्सीडेंट जिसमे संबंधित विभाग द्वारा अपने कार्य मे लापरवाही बरती गई है, कोई सडक दुर्घटना होती है तो संबंधित विभाग तथा संबंधित वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow