HARYANAHOME

Palwal News: बोर्ड परीक्षाओं में विघ्न डालने की चेष्टा की तो होगी कार्रवाई,सफल व शांतिपूर्ण परीक्षाएं हों, यही हमारा प्रथम उद्देश्यः वरुण सिंगला, एसपी पलवल

Palwal News: बोर्ड परीक्षाओं में विघ्न डालने की चेष्टा की तो होगी कार्रवाई,सफल व शांतिपूर्ण परीक्षाएं हों, यही हमारा प्रथम उद्देश्यः वरुण सिंगला, एसपी पलवल

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। बोर्ड परीक्षाओं में विघ्न डालने की चेष्टा की तो होगी कार्रवाई,सफल व शांतिपूर्ण परीक्षाएं हों, यही हमारा प्रथम उद्देश्यः वरुण सिंगला, एसपी पलवल

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर नकल रहित एवं शांतिपूर्ण परीक्षाएं संपन्न सुनिश्चित करने हेतु परीक्षा केंद्रो पर तैनात पुलिस कर्मियों व थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश।

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 25 फरवरी से शुरू हो रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा नकल रहित,सफल व शांतिपूर्ण परीक्षाएं हेतु कड़े प्रबंध किए है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को परीक्षा केंद्र इंचार्ज तौर पर नियुक्त किया गया है तथा SWAT कमांडो टीमों सहित पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएसपी स्तर के अधिकारियों को पर्यवेक्षण के तौर पर लगाया गया है। आगामी परीक्षा के संबंध में समीक्षा बैठक लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों थाना प्रभारियों व परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि केंद्रों के अंदर व बाहर परीक्षा के दौरान यदि कोई व्यक्ति बाधा बनता है, नकल करवाता है अथवा उपद्रव करता है, तो सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि परीक्षा केंद्रो के आस-पास के क्षेत्रो में गहनता से जांच करें और परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने दें। परीक्षा केंद्रों के आस पास लागू धारा 163 BNSS के तहत निर्धारित दायरे में यदि कोई शारारती तत्व पाए जाते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। पुलिस अधिकारियों को डयूटी के दौरान पूरी सतर्कता व सजगता से अपनी डयूटी करने और असामाजिक तत्वों व संदिग्ध किस्म के लोगों पर कड़ी नजर रख सरकारी आदेशो की अवहेलना करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक पलवल ने स्पष्ट एवं कड़े शब्दों में कहा है कि परीक्षाओं में विघ्न डालने वाले किसी भी अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विघ्न डालने की चेष्टा की तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि नकल रहित,सफल व शांतिपूर्ण परीक्षाएं हों, यही प्रथम उद्देश्य है। परीक्षाओं के दौरान अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो इसकी सूचना आपात कालीन सेवा 112 व पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से आह्वान किया है कि परीक्षा केंद्र पर नकल करने वालों पर नकेल कसने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल