HARYANAHOME

Palwal News: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ऐतिहासिक बजट को बताया सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी

Palwal News: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ऐतिहासिक बजट को बताया सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ऐतिहासिक बजट को बताया सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी

-कहा, जनता के सुझावों पर आधारित बजट आने वाली पीढिय़ों के लिए मील का पत्थर होगा साबित, प्रदेश के हर वर्ग को पहुंचेगा लाभ

-लोक निर्माण विश्राम गृह पलवल में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 की प्रमुख घोषणाओं पर खेल राज्य मंत्री ने विस्तार से रखी बात

पलवल, 03 मार्च। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पलवल में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को ऐतिहासिक, जनभागीदारी आधारित और विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ रुपये का यह बजट प्रदेश के हर वर्ग – युवा, किसान, महिला, व्यापारी, कर्मचारी और मध्यमवर्गीय परिवारों को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल सरकार का नहीं, बल्कि हरियाणा की जनता के सुझावों पर आधारित बजट है। पहली बार विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं, खिलाडिय़ों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों से व्यापक परामर्श के बाद बजट तैयार किया गया है। यह विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में हरियाणा की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस :
खेल राज्य मंत्री ने बताया कि बजट में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है। एआई मिशन के तहत लगभग 474 करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रशिक्षित किया जाएगा। ग्रामीण कौशल योजना के माध्यम से 20 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आईटीआई संस्थानों को उद्योगों से जोड़ा जाएगा ताकि प्रशिक्षित युवाओं को सीधे रोजगार मिल सके।

अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सेवाओं में 20 प्रतिशत से अधिक आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। खिलाडिय़ों के लिए 21 से अधिक नए स्टेडियम बनाए जाएंगे और प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। फिट इंडिया-फिट हरियाणा योजना के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जाएगा।

कृषि और किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय :
गौरव गौतम ने बताया कि किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने, कृषि क्षेत्र में छूट प्रदान करने और ‘मेरा फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से जुड़े किसानों को जैविक खाद पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने की घोषणा की गई है। तीसरे बिजली वितरण निगम ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ की स्थापना का निर्णय भी किसानों को राहत देगा। प्रदेश की 1 लाख 40 हजार एकड़ से अधिक नमकीन भूमि को खेती योग्य बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल :
श्री गौतम ने बताया कि तीन लाख किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने की घोषणा की गई है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता आय सीमा बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये कर दी गई है। तीन लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं के लिए ‘फिट कैब योजना’ के तहत प्रशिक्षण और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। प्रदेश में महिला थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी और छात्राओं के लिए समर्पित बसों की संख्या 273 से बढ़ाकर 500 की जाएगी।

स्वास्थ्य और शिक्षा में व्यापक सुधार :
स्वास्थ्य क्षेत्र में 100 नए डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे। इसके अलावा 60 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और 176 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल को 200 बिस्तरों में अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित किया जाएगा। प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया केंद्रों के साथ आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

शिक्षा क्षेत्र में 300 से अधिक विद्यालयों को उत्कृष्टता मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम एक्सीलेंस अर्ली इंग्लिश स्कूल स्थापित किए जाएंगे। विद्यालयों में आधुनिक प्रशिक्षण लैब स्थापित करने के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसी विद्यार्थी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को 5 लाख रुपये तथा दिव्यांग होने पर 3 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

पर्यावरण और अवसंरचना विकास :
प्रदूषण नियंत्रण हेतु विश्व बैंक की सहायता से ‘हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट’ लागू किया जाएगा। जल संरक्षण के लिए लगभग 5,715 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। वर्ष 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य की दिशा में 100 करोड़ रुपये के ‘ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड’ की स्थापना की जाएगी। सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।


एचएसआईआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्रों में 500 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे का विकास होगा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को ‘ग्लोबल ग्रोथ जोन’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

कानून व्यवस्था और सुरक्षा :
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गुरुग्राम और पंचकूला में एटीएस इकाइयां स्थापित की जाएंगी। मीडिया कर्मियों को आपात स्थिति में दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई है।

पलवल जिले के लिए विशेष घोषणाएं : खेल राज्य मंत्री
मंत्री गौरव गौतम ने विशेष रूप से पलवल जिले के लिए की गई घोषणाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। खादर क्षेत्र को ग्लोबल ग्रोथ जोन घोषित किया गया है। सिविल अस्पताल में एमआरआई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा सीएचसी और पीएचसी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ मुक्त पलवल का संकल्प लिया गया है और गौसेवा के लिए गौ अभयारण्य स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। मल्टीलेवल पार्किंग और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाली पीढिय़ों के लिए मील का पत्थर साबित होगा और हरियाणा को विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी राज्य बनाएगा।

बजट हरियाणा को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम : प्रदेश प्रवक्ता
प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा ने प्रेस वार्ता में सभी का स्वागत अभिवादन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लगातार तीन घंटे से अधिक समय तक बजट की विस्तृत प्रस्तुति देकर प्रदेश की जनता के सामने विकास का स्पष्ट खाका रखा। उन्होंने कहा कि 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का यह बजट जनहित और विकास को समर्पित है। यह बजट हरियाणा को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो प्रत्येक वर्ग के उत्थान और प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

यह गणमान्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैसला, मीडिया प्रभारी सागर चौहान, वरिष्ठ नेता हरेंद्रपाल राणा, मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरवानी, जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, जयराम प्रजापति, नितिन शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे I

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल