HARYANAHOME

Palwal News: पलवल के रेहराना गांव में जर्जर बिजली पोल बना हादसे का कारण, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

Palwal News: पलवल के रेहराना गांव में जर्जर बिजली पोल बना हादसे का कारण, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। पलवल के रेहराना गांव में जर्जर बिजली पोल बना हादसे का कारण, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

पलवल स्थित गांव रेहराना में सड़क किनारे लगा एक जर्जर और झुका हुआ बिजली का पोल राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

यह मार्ग काफी व्यस्त है, जहां से प्रतिदिन स्कूल बसें, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे सवार होते हैं, तथा भारी मालवाहक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय अनहोनी होने का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि पोल की स्थिति काफी खराब है और इसके आसपास निर्माण सामग्री भी पड़ी हुई है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। इसके बावजूद अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन एवं बिजली विभाग से तुरंत संज्ञान लेते हुए इस पोल को ठीक करने या बदलने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल