HARYANAHOME

Palwal News: फर्जी सिम जरिए न्यूड वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया भंडाफोड

Palwal News: फर्जी सिम जरिए न्यूड वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया भंडाफोड

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। फर्जी सिम जरिए न्यूड वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया भंडाफोड

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोज मामले में भी आरोपी किया गिरफ्तार।

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी मे फर्जी सिम जरिए न्यूड वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस भंडाफोड करते हुए दो ठग गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी न्यूड वीडियो बनाकर उसके उपरांत यूट्यूब अधिकारी बनकर ठगी करते थे। साइबर थाना पुलिस ने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान कामा (राजस्थान) के धर्मशाला गांव के रहने वाले मुकीम व झेरा खेड़ा, नूह की रहने वाले सरफराज खान के रूप में हुई है।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार दिनांक 2 मार्च को मामले में साइबर थाना के हेड कांस्टेबल निखिल कुमार अपनी टीम के साथ मेडिकल मोड़ पर गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक युवक आगरा की तरफ जाने वाले केएमपी पुल के नीचे किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी मुकीम को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपित फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पहले लोगों की न्यूड वीडियो बनाता था। इसके बाद वह खुद को यूट्यूब अधिकारी बताकर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और उसे हटाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें फर्जी सिम कार्ड मिला।जब पुलिस टीम ने आरोपित के मोबाइल को एनसीआरपी पोर्टल पर चेक किया, तो उसके विरुद्ध पहले से ही एक शिकायत दर्ज पाई गई। इसके बाद आरोपित के विरुद्ध साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से की गई गहन पूछताछ एवं तथ्यों के आधार पर दिनांक 2 मार्च को इस साइबर ठगी में शामिल सहआरोपी सरफराज खान उपरोक्त को होडल पुन्हाना रोड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2024 के एक अन्य मामले में उनकी टीम ने मनीष उर्फ कल्लण निवासी सहनबा थाना शेरगढ़ जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को भी नियम अनुसार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों के साथ पोज बनाकर आपराधिक कृत्य किया था। आरोपी द्वारा प्रयोग किया गया देसी कट्टा पहले ही पुलिस द्वारा होडल थाना में दर्ज शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में बरामद किया जा चुका है। थाना प्रभारी ने चेताया कि हथियारों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी प्रदर्शन किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पलवल पुलिस की पैनी नजर है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल