Maha-Punarjanm: पहले सप्ताह में ही ‘महा-पुनर्जन्म’ के दो एपिसोड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दो और नए एपिसोड हुए रिलीज
Maha-Punarjanm: पहले सप्ताह में ही ‘महा-पुनर्जन्म’ के दो एपिसोड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दो और नए एपिसोड हुए रिलीज

Maha-Punarjanm: पहले सप्ताह में ही ‘महा-पुनर्जन्म’ के दो एपिसोड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दो और नए एपिसोड हुए रिलीज
-
एक सप्ताह में सबसे ज्यादा देखे जाने का बनाया रिकॉर्ड
-
दर्शक बोले : हरियाणा में आज तक ऐसा कंटेंट नहीं देखा था, इससे हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री अगले लेवल पर जाएगी
-
श्री अधिकारी ब्रदर्स ने स्टेज एप के लिए बनाई है वेब सीरीज़
-
दर्शकों की डिमांड हर सप्ताह आने वाले एपिसोड की संख्या बढ़ाएं
हरियाणा की फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह सप्ताह काफी रोचक और इतिहास रचने वाला रहा है। जैसा कि सभी को पता है कि हरियाणा की अब तक की सबसे बड़ी वेब सीरीज़ ‘महा-पुनर्जन्म …जन्मों की महागाथा’ STAGE App पर 31 अक्टूबर को रिलीज हो गई थी। इस वेब सीरीज के हर शुक्रवार दो एपिसोड रिलीज होते हैं। पिछले शुक्रवार को जो पहले दो एपिसोड रिलीज हुए थे उन्होंने पहले ही सप्ताह में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ये पहले दोनों एपिसोड एक सप्ताह के अंदर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट बन गए हैं। जैसा कि विदित है कुल 26 एपिसोड वाली यह सीरीज़ लगातार 13 सप्ताह तक दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस सीरीज़ को श्री अधिकारी ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है, जो भारतीय टेलीविज़न और ओटीटी जगत के बड़े और अनुभवी नामों में से एक है। इसके क्रिएटर्स कैलाश अधिकारी और रवि अधिकारी हैं, जो अब हरियाणवी कंटेंट को एक नए सिनेमैटिक स्तर पर लेकर जा रहे हैं। सीरीज़ की शूटिंग हरियाणा के भिवानी जिले में हुई है, जहाँ की मिट्टी, संस्कृति और आधुनिकता का मेल इस कहानी को जमीनी सच्चाई देता है। इस वेब सीरीज में अजयवीर का मुख्य किरदार हरियाणा के रोहतक में जन्मे और मुंबई में काम करने वाले प्रदीप दुहन ने निभाया है। छोटे बच्चे केशव का रोल ने अवि चौहान ने निभाया है मोहिनी का किरदार पुष्पांजलि ने किया है।

हर एपिसोड में नए सस्पेंस के साथ आगे बढ़ रही है कहनी :
‘महा-पुनर्जन्म’ की कहानी की ख़ास बात है यह है कि इसके हर एपिसोड में नया सस्पेंस खुलता है। यही दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखता है। यह एक रहस्यमयी कथा है जो अधूरी मोहब्बत, कर्म और पुनर्जन्म के रहस्यों को नए दृष्टिकोण से दिखाती है। इसमें एक प्रेमी अपने पिछले जन्म की अधूरी मोहब्बत को पूरा करने नया जन्म लेता है। कहानी का केंद्र है अजयवीर — एक ऐसी आत्मा जो अपने कर्मों और प्रेम के अधूरे बंधन से बंधी है। इसमें हर एपिसोड एक नया रहस्य खोलता है, कहीं अधूरी मोहब्बत की पीड़ा, कहीं कर्मों का हिसाब और कहीं मोक्ष की तलाश में भटकती रूह की कहानी। “महा-पुनर्जन्म” सिर्फ़ एक वेब सीरीज़ नहीं, बल्कि जन्मों से परे भावनाओं की महागाथा है।

दर्शक कर रहे हर सप्ताह एपिसोड बढ़ाने की मांग :
‘महा-पुनर्जन्म’ के पहले दो एपिसोड देखने के बाद दर्शकों के कमेंट आ रहे हैं कि वो अगले एपिसोड का इन्तजार नहीं कर पा रहे। दर्शक हर सप्ताह एपिसोड की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं दर्शकों का कहना है कि हरियाणवी वेब कंटेंट का स्तर बदलने वाली सीरीज़ है। वेब सीरीज को देखने वाले दर्शकों का कहना है कि – इसके विजुअल, म्यूज़िक और प्रोडक्शन वैल्यू बॉलीवुड और बेहतरीन क्वालिटी के हैं। इस सीरीज का एक एपिसोड देखने के बाद तुरंत अगला एपिसोड देखने का मन करता है। छोटे बच्चे का किरदार घरों में सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। दर्शक न केवल इस वेब सीरीज को मोबाइल पर देख रहे हैं बल्कि घर में परिवार के साथ टीवी पर भी इसका आनंद ले रहे हैं। सीरीज़ के निर्माता कैलाश अधिकारी और रवि अधिकारी कहते हैं – “महा-पुनर्जन्म सिर्फ़ पुनर्जन्म की कहानी नहीं है, यह इंसान की आत्मा, उसके कर्म और प्रेम की अधूरी यात्रा का चित्रण है। हरियाणा की कहानियों में गहराई और आत्मा है और STAGE App ने उसे सही मंच दिया है।
यह सीरीज़ हरियाणा की ओटीटी यात्रा का टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।”
Maha-Punarjanm
Format : Web Series
Language : Haryanvi
Genre : Supernatural Thriller / Mystery Drama
Releasing On : Stage Ott App (Available On ios & android)
Release Date : Every Friday 2 New Episode
Creator : Shri Adhikari Brothers (Kailash Adhikari and Ravi Adhikari)



