
Khel Gaon Umra News: हिसार से सांसद जयप्रकाश जेपी ने खेल गांव उमरा की बेटियों को बड़ी सौगात दी है। आपको बता दें कि सांसद निधि से करीब 21 लाख रुपए की स्कूल बस भेंट की गई है। इस पहले उमरा गांव की प्रतिभाशाली बेटियों को खेल प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए हिसार आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब बस मिलने से उनकी यात्रा सुरक्षित और आसान हो जाएगी।

इस मौके पर सांसद जयप्रकाश जेपी ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य है और खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस सौगात से गांव की बच्चियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सांसद का आभार जताया और कहा कि ये बस गांव की बेटियों के सपनों को उड़ान देगी और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बड़ा मौका देगी।



