HARYANA

JJP NEWS: 2 नवंबर को फरीदाबाद में होगा जेजेपी का युवा योद्धा सम्मेलन

JJP NEWS: 2 नवंबर को फरीदाबाद में होगा जेजेपी का युवा योद्धा सम्मेलन

JJP NEWS: 2 नवंबर को फरीदाबाद में होगा जेजेपी का युवा योद्धा सम्मेलन

दिग्विजय चौटाला ने किसानों के मुआवजे की उठाई मांग

चंडीगढ़ 22 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी ने अपने युवा योद्धा सम्मेलन अभियान के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अगले सम्मेलन की घोषणा कर दी है। जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि जेजेपी दो नवंबर को फरीदाबाद जिले में युवा योद्धा सम्मेलन करेगी, जो कि तीसरा जिला सम्मेलन होगा। इससे पहले जेजेपी ने सिरसा और कैथल जिले में शानदार युवा योद्धा सम्मेलन करके युवाओं की आवाज को उठाया था। उन्होंने कहा कि युवा योद्धा अभियान को लेकर जेजेपी के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और सिरसा, कैथल की तरह फरीदाबाद जिले का भी सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।

साथ ही दिग्विजय सिंह चौटाला ने किसानों को मुआवजे देने की मांग को भी उठाया है। दिग्विजय ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मांग करते हुए कहा कि हाल ही में हुई भारी बरसात और बाढ़ के चलते किसानों को खासा नुकसान पहुंचा है और इस आपदा ने किसानों को गहरे आर्थिक संकट में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत सारी जगहों पर वर्तमान स्थिति इतनी गंभीर है कि किसानों की फसल पूरी तरह तबाह हो चुकी है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यदि सरकार ने तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया तो किसानों के पास अगली फसल बोने के लिए भी संसाधन नहीं बचेंगे। दिग्विजय ने सरकार से मांग की है कि सरकार किसानों की दयनीय स्थिति पर तुरंत ध्यान दें और किसानों को उचित मुआवजा जारी करें ताकि उन्हें इस आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow