JJP News: जेजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी में 56 पदाधिकारी किए घोषित
JJP News: चंडीगढ़, 8 सितंबर। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में 56 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

JJP News: चंडीगढ़, 8 सितंबर। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में 56 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी ने प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर माहलाराम इस्माइला, बलजीत मलिक खानपुर, राजेंद्र चुटानी, कृष्ण गाडोली, राजू ढुल पाई, रविंद्र बखेता, अनिल त्यागी, राजेश फौगाट, नरेंद्र दहिया, कृष्ण सिलाना और प्रेम ग्योंग को नियुक्त किया हैं। इसी तरह चरण सिंह मलिक, कर्मबीर सिंह रामपुरा, सिकंदर गेहली, भूप सिंह रेवाड़ी, जगसीर सिंह मांगेआना, रमेश गुप्ता, अनिल जन्धेडी, शैलेश त्यागी, मदन शर्मा रानिया और अनवर खान भी प्रदेश संयुक्त सचिव होंगे।

वहीं जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में गुलाब सिंह खेदड़, अलका आर्य, बलराज चौहान, सतबीर लाकड़ा, हरदीप धतरवाल, जगदीश दुब्बल, एडवोकेट सुंदर मलिक, ओमप्रकाश सांगवान, हजारी लाल लंबोरा और रामकुमार रावत को सदस्य बनाया गया हैं। इसी तरह यशपाल अरोड़ा, सुखराज सिंह सिधू, कुलदीप दीवाना, बच्चू सिंह बावल, रमेश मोखरा, हरबेल खाजाखेड़ा, रोहताश दहिया और पूर्ण नारंग भी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य होंगे।
इनके अलावा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में सूबेदार रिशाल सिंह, सनवीर दलाल, डॉ बीरबल, सुरेश शास्त्री, नरेंद्र जैन, प्रेम कुमार कुकरेजा, मंगत ओबरॉय, एडवोकेट धर्मबीर खरकाली, बलजीत माहलू दनौदा, मास्टर हरचंद सिंह और धर्मपाल देशवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैं। इसी तरह एडवोकेट महेश जुंथरा, पंकज मेहता भिवानी, विद्यासागर गुरुग्राम, जितेंद्र बल्हारा, लीलू राम बेनीवाल और राजन बावा भी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।







