HARYANAHOME

JJP NEWS: बीजेपी सरकार में नए काम होना तो दूर, बने-बनाए काम भी लटके पड़े – दुष्यंत चौटाला

JJP NEWS: बीजेपी सरकार में नए काम होना तो दूर, बने-बनाए काम भी लटके पड़े - दुष्यंत चौटाला

JJP NEWS: बीजेपी सरकार में नए काम होना तो दूर, बने-बनाए काम भी लटके पड़े – दुष्यंत चौटाला

बुजुर्गों की धड़ाधड़ पेंशन काटने वाली भाजपा सरकार सांसदों-विधायकों की पेंशन क्यूं नहीं काटती ? – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 8 फरवरी। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि बीजेपी सरकार में नए काम होना तो दूर की बात है, बल्कि विकास से जुड़े बने-बनाए काम और चली-चलाई योजानएं खत्म करने और लटकाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व गठबंधन सरकार ने मेवात यूनिवर्सिटी के लिए बजट का प्रावधान किया था, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार की नाकामी के कारण अभी तक नूंह में विश्वविद्यालय के लिए स्थान का आवंटन तक नहीं किया गया। वे रविवार को मेवात में जेजेपी द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश का प्रत्येक वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और महिलाएं पेंशन न मिलने से नाराज है, प्रदेश में पुलिस व्यवस्था लगभग खत्म हो गई है और बदमाशी अपने चरम पर है।

वहीं जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पीपीपी के नाम पर धड़ाधड़ बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटी जा रही है, जो कि सरासर गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सांसदों और विधायकों की कमाई लाखों में है तो उनकी कटौती क्यों नहीं की जाती? दिग्विजय ने ये भी कहा कि जेजेपी निरंतर युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। दिग्विजय ने कहा कि बूथ योद्धा और बूथ सखी के साथ-साथ पार्टी ने बीएलए की नियुक्तियों में युवाओं को भूमिका पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर हांसी में जन चेतना के रूप में मनाया जाएगा और इससे युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर जेजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अनेक युवाओं ने जेजेपी ज्वाइन की।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow