HARYANA

JJP NEWS: धान खरीद में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, श्वेत पत्र जारी करे भाजपा सरकार – दुष्यंत चौटाला

JJP NEWS: धान खरीद में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, श्वेत पत्र जारी करे भाजपा सरकार – दुष्यंत चौटाला

JJP NEWS: धान खरीद में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, श्वेत पत्र जारी करे भाजपा सरकार – दुष्यंत चौटाला

सीएम नायब सैनी द्वारा पूर्व गठबंधन सरकार की नीतियों में बदलाव करने से चोरों को रास्ता मिला – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर। हरियाणा में धान की खरीद में सामने आए फर्जीवाड़े को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जांच की मांग करते हुए भाजपा सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह सरकार की खामी के चलते बड़ा हेरफेर हुआ है। उन्होंने कहा कि नकली गेट पास के जरिए हमारे प्रदेश के किसानों के नाम पर दूसरे राज्य का धान खरीदा गया और इससे सरकारी खजाने को बड़ी क्षति पहुंचाई गई है। रविवार को दुष्यंत चौटाला सोनीपत में जेजेपी जिला स्तरीय सम्मेलन के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। इस दौरान जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन मजबूती बारे आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

 

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व गठबंधन सरकार ने फसल खरीद के दौरान होती आ रही ऐसी चोरियों को रोकने का काम किया था, लेकिन अब साबित होता है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा नीति में बदलाव करने से बड़े स्तर पर चोरों को रास्ता मिला है और इससे दूसरे राज्य का धान खरीदकर सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसलिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में पूरे मामले की सही जांच हो और श्वेत जारी हो।

दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो पुलिस अधिकारियों की सुसाइड और दिनों-दिन हो रही अपराध की बड़ी वारदातें सबके सामने है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब से नायब सैनी ने प्रदेश का नेतृत्व संभाला है तब से हरियाणा में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस को कमजोर और कायर बना दिया है, पुलिस को स्वतंत्रता नहीं होने के कारण आज कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ता जेजेपी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में जुटे हुए है और निरंतर नए लोग जेजेपी से जुड़ रहे है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow