INLD NEWS: एक आईपीएस द्वारा आत्महत्या करना पूरी तरह से सरकार का फेलियर है और पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करता है: अभय सिंह चौटाला
INLD NEWS: एक आईपीएस द्वारा आत्महत्या करना पूरी तरह से सरकार का फेलियर है और पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करता है: अभय सिंह चौटाला

INLD NEWS: एक आईपीएस द्वारा आत्महत्या करना पूरी तरह से सरकार का फेलियर है और पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करता है: अभय सिंह चौटाला
आईपीएस वाई पूरन कुमार जैसे उच्च अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहे, कौन लोग इसके जिम्मेवार हैं उसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
चंडीगढ़, 9 अक्टूबर। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा कैडर के आईपीएस वाई पूरन कुमार द्वारा जातिवादी भेदभाव के कारण की गई आत्महत्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। एक आईपीएस द्वारा आत्महत्या करना यह कोई छोटी घटना नहीं है। बीजेपी सरकार किसान विरोधी ही नहीं बल्कि दलित विरोधी भी है।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार में दलित समुदाय के लोगों के साथ उत्पीड़न के मामले लगातार बेतहाशा बढ़ रहे हैं और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने दलित होने के नाते अपने साथ हुए भेदभाव का जिक्र किया है। यह पूरी तरह से सरकार का फेलियर है और पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करता है। अगर प्रदेश की सुरक्षा करने वाले पुलिस अधिकारियों का उत्पीड़न हो रहा है तो ऐसे में सरकार का पूरी तरह से दिवालिया पिट चुका है। बीजेपी की सरकार में अगर दलित चीफ जस्टिस और आईपीएस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक का क्या होगा। आईपीएस वाई पूरन कुमार जैसे उच्च अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहे, कौन लोग इसके जिम्मेवार हैं उसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। निष्पक्ष जांच द्वारा ही आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार को न्याय मिल सकेगा।







