HARYANAHOME

INLD News: इंडियन नेशनल लोकदल के सदन में विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने प्रश्रकाल में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया

INLD News: इंडियन नेशनल लोकदल के सदन में विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने प्रश्रकाल में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया

INLD News: इंडियन नेशनल लोकदल के सदन में विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने प्रश्रकाल में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अनुशंसा पर संयुक्त पंजाब विधानसभा के सबसे वयोवृद्ध सदस्य श्रीमान सही राम बिश्नोई जिनकी आज आयु 105 साल की हो गई है उनको विधानसभा के नियमानुसार विशेष आयोजन के तहत उचित मान सम्मान देने के लिए एक पत्र विधानसभा स्पीकर को सौंपा

चंडीगढ़, 23 फरवरी। विधानसभा में इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने शून्यकाल के दौरान कहा कि जो नहरें पक्की बन चुकी है उनके (मोघे) आउटलेट को छेड़ा जा रहा है। नहर विभाग द्वारा कभी उनको ऊंचा और कभी नीचा किया जाता है। ऐसे में टेल के किसान पानी पूरा न मिलने पर धरने पर बैठते हैं। फिर सरकार आगे वाले किसानों के मोघों को छोटा करवा देती है जिससे किसान आपस में लड़ते हैं। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। नहर पक्की किए जाने के समय ही उनका साइज फिक्स क्यों नहीं किया जाता?। सरकार यह सुनिश्चित करें कि नहरे पक्की करने के बाद उनसे छेड़छाड़ न की जाए।


आदित्य चौटाला ने दूसरी समस्या रखते हुए कहा कि सरकार ने बुढ़ापा पेंशन समेत सभी योजनाएं पोर्टल के माध्यम से लागू कर दी हैं। लोगों को पोर्टल पर जाकर सभी दस्तावेज अपलोड करने पड़ते हैं। उन पोर्टलों की कमियों और खामियों के कारण लोगों को गलत जानकारियां दूर करने के लिए भटकना पड़ता है और उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है। डबवाली के कालुआना गांव के अजय भादू का उदाहरण देते हुए कहा कि इनकी फैमिली आईडी में चेतराम शर्मा नाम से उनका मुखिया बताया गया है। जबकि उनके पिता जो उनके घर का मुखिया है उनका नाम बलराम है। अपनी फैमिली आईडी को ठीक करवाने के लिए अजय भादू ने सभी अधिकारियों के सामने गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का किसी ने समाधान नहीं किया। सीएससी सेंटर में फीस जो 20-30 रुपए की है उनसे 200-300 रुपए चार्ज की गई।
तीसरा मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि चौटाला गांव के बस स्टेंड में सरकारी और प्राइवेट बस जिनको परमिट मिला हुआ है वो नहीं जाती है। इस सरकार से पहले पूर्व की सरकारों में सभी बसें वहां जाती थी। डबवाली के सरकारी बस स्टैंड ही नहीं बल्कि सभी सरकारी बस स्टैंड पर सरकारी और प्राइवेट बसें जानी चाहिएं ताकि आम जनों को कोई दिक्कत न हो।
आदित्य चौटाला ने कहा सरकार सबका साथ सबका विश्वास की बात करती है लेकिन सिरसा जिले के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। पिछले तीन साल से नरमे और कपास की फसल पूरी तरह से खराब हो रही है। 2002 के बाद कॉटन की कोई नई किस्म नही आई हैं। अमेरिका में बीटी 6 आ चुका है। हमारे यहां भी नया बीज लाया जाए ताकि किसानों को लाभ मिल सके। हमारे यहां सीड टेस्टिंग की दो लैब हैं। एक लैब पंचकुला में है जिसकी कैपेसिटी 5000 सैंपल प्रति वर्ष की है, दूसरी लैब रोहतक में है जिसकी कैपेसिटी 10000 है। दोनो लैब की कैपेसिटी 15000 सैंपल की है लेकिन पिछले कई सालों में सैंपल जो टेस्ट हो रहे हैं उनकी संख्या 2016-17 में 27000, 2017-18 में 27000, 2018-19 में 25000, 2019-20 में 28000, 2020-21 में 26000 हैं। इसका मतलब सीडस की लैब टेस्टिंग सही नहीं हो रही हैं।


अदित्य देवीलाल ने संयुक्त पंजाब विधानसभा के सबसे वयोवृद्ध सदस्य श्रीमान सही राम बिश्नोई जिनकी आज आयु 105 साल की हो गई है उनको इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अनुशंसा पर विधानसभा के नियमानुसार विशेष आयोजन के तहत उचित मान सम्मान देने के लिए एक पत्र विधानसभा स्पीकर को सौंपा। उन्होंने बताया कि पूरे भारत देश में इतनी उम्र के वो केवल एकमात्र जिंदा पूर्व विधायक हैं। पूर्व विधायक सही राम बिश्नोई ने लाहौर से लॉ की शिक्षा प्राप्त की और 1947 में आजादी के आंदोलन में भी हिस्सा लिया था।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल