
INLD for Budget Session: बजट सत्र के लिए इनेलो की तरफ से दिए गए 11 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
सदन में इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल की तरफ से पूछे गए 9 तारांकित और 2 अतारांकित प्रश्न
विधायक अर्जुन चौटाला की तरफ से पूछे गए 8 तारांकित और 2 अतारांकित प्रश्न
चंडीगढ़, 18 फरवरी। 20 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए सदन में इनेलो के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनहित से जुड़े 11 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं। दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, एसवाईएल नहर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश पर कोई कार्रवाई न किए जाने बारे स्पष्टीकरण, प्रदेश में बढ़ते अपराध के कारण खराब हुई कानून व्यवस्था, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में खाली पड़े शिक्षकों के पद बारे, प्रदेश में बेतहाशा बढ़ रहे नशे बारे, विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की भारी कमी बारे, एचटेट में परीक्षार्थियों से करीब 72 लाख रुपए की अतिरिक्त वसूली करने बारे, वृद्धावस्था सम्मान पेंशन बारे, चंडीगढ़ में विधानसभा भवन के लिए जगह अलॉट न करवा पाने बारे, श्रम मंत्रालय में हुए 1500 करोड़ रुपए के घोटाले पर अभी तक कोई कार्रवाई न करने बारे, वोकेशनल शिक्षा के लिए प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी बारे, धान एवं बाजरा खरीद में हुए घोटाले पर कोई ठोस कार्रवाई न करने बारे हैं।

साथ ही विधायक अदित्य देवीलाल की तरफ से मुख्यमंत्री समेत स्वास्थ्य मंत्री, कृषि मंत्री, राजस्व मंत्री, सिंचाई मंत्री, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री एवं आबकारी मंत्री से उनके विभागों से संबंधित 9 तारांकित एवं 2 अतारांकित प्रश्न भी पूछे गए हैं। इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला की तरफ से भी मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, कृषि मंत्री, शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से उनके विभागों से जुड़े अति महत्वपूर्ण 8 तारांकित और 2 अतारांकित प्रश्न पूछे गए हैं।
Back to top button







