HARYANA
Hisar News: हिसार जिले की 4 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

समाधान शिविर में उपायुक्त अनीश यादव ने सुनी समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निपटारा
हिसार, 04 सितंबर।
लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को उपायुक्त अनीश यादव ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में गांव बास बादशाहपुर निवासी कृष्ण द्वारा लाडली पेंशन को बंद करवाकर बुढ़ापा पेंशन शुरू करने की मांग पर उपायुक्त ने जिला समाज अधिकारी को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं गांव बोबुआ निवासी मंदीप ने अपनी समस्या उपायुक्त के समक्ष रखते हुए बताया कि बारिश के कारण जोहड़ से उनके ढाणी व खेत में पानी भर गया है, पानी निकालने के लिए टेंपरेरी बिजली कनेक्शन दिलवाने की मांग दिया जाए। उपायुक्त ने बिजली निगम के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सरस्वती विहार तथा अमरदीप कालोनी के निवासियों ने गली में एकत्रित पानी निकलवाने बारे अपनी शिकायत समाधान शिविर में रखीं।
समाधान शिविर में ग्राम पंचायत आर्य नगर, सिंघवा खास व खोखा गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त को बारिश के कारण हुए जलभराव के बारे में अवगत करवाया जिस पर उपायुक्त अनीश यादव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा, नगराधीश हरिराम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज
हिसार, 04 सितंबर।
प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज किए गए है। टूटी हुई ड्रेन को पाटने तथा आबादी क्षेत्र से जल निकासी के लिए अतिरिक्त संसाधन व श्रम शक्ति लगाई गई है। उपायुक्त अनीश यादव ने वीरवार को विधायक रणधीर पनिहार, संजीव गंगवा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ आर्य नगर, शाहपुर, मात्रश्याम में ड्रेन की वर्तमान स्थिति के साथ- साथ व आबादी व खेतों में जल निकासी के प्रबंधों की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने हिसार शहर के एयरपोर्ट चौक, बरवाला चुंगी, मिल गेट व 12 क्वार्टर क्षेत्र, एचटीएम थाना क्षेत्र इत्यादि स्थलों का भी दौरा किया।
गांवों के निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित विभागों को ड्रेन के तटबंधों पर चौकसी बढ़ाने और राहत कार्यों की निगरानी करने के साथ-साथ प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। उपायुक्त ने अवगत करवाया कि संवेदनशील गांवों में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, डीडीपीओ, बीडीपीओ, ग्राम सचिव व पटवारियों की फील्ड में तैनाती की गई है। किसानों की फसलों के खराबे को दर्ज करने के लिए अभी तक 81 गांवों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। अभी तक 12 हजार किसानों ने लगभग 80 हजार एकड़ का खराबा दर्ज किया है। ताजा मौसमी हालात के मद्देनजर अन्य गांवों का सर्वे भी सरकार को भेजा गया है। जल्द ही इन गांवों के किसानों के लिए भी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खराबे को दर्ज करने का विकल्प दिया जाएगा।

अगस्त माह के दौरान जिले में 18 हजार 594 व्यक्तियों की हुई मलेरिया जांच
हिसार, 04 सितंबर।
उप-सिविल सर्जन एवं मलेरिया प्रभारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अगस्त माह के दौरान जिले में 18 हजार 594 व्यक्तियों की मलेरिया ब्लड स्लाइड बनाई गई। ब्लड स्लाइड की जांच के दौरान जिले में मलेरिया का 1 केस सामने आया हैं।
उन्होंने बताया कि डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए पानी की टंकियों व हौदियों के ढक्कन हमेशा बंद रखें, टूटे-फूटे बर्तन, टायर इत्यादि खुले में न रखें, इनमें बरसात का पानी इक_ा रहने पर मच्छर पैदा होने का खतरा बना रहता है।