Hisar News: हिसार की 14 जनवरी 2026 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
Hisar News: हिसार की 14 जनवरी 2026 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

हिसार, 14 जनवरी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 15 जनवरी को प्रस्तावित हिसार दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त महेंद्र पाल एवं पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महेंद्र पाल एवं पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा कर वहां किए जा रहे प्रबंधों का निरीक्षण किया। इन स्थलों पर मुख्यमंत्री प्री-बजट परामर्श कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। उपायुक्त ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा घेरा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नजर न आए। इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए, पार्किंग स्थलों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, चिकित्सा सुविधा एवं अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष बल दिया।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही यातायात पुलिस को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि रूट डायवर्जन, ट्रैफिक कंट्रोल एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर पहले से ठोस योजना तैयार की जाए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त नीरज, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश हरिराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिसार, 14 जनवरी।
जिलाधीश महेंद्र पाल ने 15 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा अन्य स्थलों के दौरे के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थलों पर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में वर्णित प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल को ड्रोन नियम 2021 के तहत रेड जोन घोषित करते हुए निषेधाज्ञा के आदेश पारित किए गए हैं।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वीवीआईपी मार्ग के सभी कार्यक्रमों स्थलों तथा आसपास के क्षेत्र में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्रोन उड़ाने, कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी, आग्नेय सशस्त्र, किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने, खुले पेट्रोल-डीजल की बोतल/केन इत्यादि में रखने तथा वीवीआईपी तथा वीआईपी के सभी कार्यक्रम स्थलों तथा उसके आसपास 75 मीटर के दायरे में सड़क के दोनों तरफ कोई भी वाहन खड़ा करने को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। इस आदेश को जिला हिसार की प्रशासनिक वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://द्धद्बह्यड्
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सुनेंगे जनसमस्याएं
हिसार, 14 जनवरी।
नगराधीश हरिराम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 21 जनवरी प्रात: 11 बजे लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। नगराधीश ने बताया कि बैठक में विभिन्न परिवाद रखे जाएंगे। बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मकर संक्रांति पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
हिसार, 14 जनवरी।
नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-सौभाग्य, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना की। वे बुधवार को स्थानीय पनिहार फार्म पर आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में हल्का वासियों को संबोधित कर रहे थे।
विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि मकर संक्रांति फसल से जुड़ा हमारा प्रमुख पर्व है, जो हमारी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को जीवंत बनाए रखता है। तिल और गुड़ की मिठास से भरा यह पर्व हर किसी के जीवन में प्रसन्नता, संपन्नता और सफलता लेकर आता है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। विधायक ने युगपुरुष स्वर्गीय चौधरी भजन लाल का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति को बहुत करीब से देखा और सीखा है किकिस प्रकार समाज के हर वर्ग के साथ आत्मीय संबंध बनाकर आगे बढ़ा जाता है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कुलदीप बिश्नोई के साथ संघर्ष की राह पर चलकर जनता की आवाज को बुलंद करना सीखा। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्रवासियों के प्यार, आशीर्वाद और सहयोग से वे निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारे संस्कार, हमारी परंपराएं और हमारे त्योहार ही हमारी असली पहचान हैं। मकर संक्रांति का पर्व विशेष रूप से किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी मेहनत, आशा और खुशहाली का प्रतीक है। विधायक रणधीर पनिहार ने उपस्थित जन से आह्वान किया कि हम सभी एक परिवार की तरह एकजुट होकर अपने समाज और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करें। इस दौरान उन्होंने नलवा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर समय तत्पर रहने का संकल्प दोहराया और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान चेयरमैन सुरेंद्र मंडा, चेयरमैन अजय गावड, मार्केट कमेटी चेयरमैन रविंद्र रॉकी, वार्ड 18 से पार्षद गुलाब धानक, पार्षद राजेश अरोड़ा, पार्षद नवीन, पार्षद राजेन्द्र बिडलान, पूर्व पार्षद पिंकी शर्मा, मंडल अध्यक्ष भूप खिचड़, मंडल अध्यक्ष बलजीत फोगाट, मंडल अध्यक्ष सुमन, हनुमान वर्मा, जोगीराम खुंडिया, हरपाल सरसाना सहित नलवा हलके के लगभग सभी सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि मौजूद रहे।





