Hisar Hansi News: हिसार और हांसी की 24 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
Hisar Hansi News: हिसार और हांसी की 24 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

मुख्यमंत्री करेंगे दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की ऐप का शुभारंभ : एडीसी
हकृवि के आईजी ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय समारोह, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा होंगे मुख्य अतिथि
योजना के लिए समारोह स्थल पर दी जाएगी पात्र महिलाओं के पंजीकरण की सुविधा, पात्र महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपए महीना
हिसार, 24 सितंबर।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार महत्वाकांक्षी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की वीरवार 25 सितंबर से शुरुआत करने जा रही है। महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सम्मान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी योजना के मोबाइल एप का शुभारम्भ करेंगे। इसी दिन हिसार सहित राज्य के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। हकृवि के आईजी ऑडिटोरियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसके अतिरिक्त हिसार के उपमंडलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आईजी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंची अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिलाओं को महीने के 2100 रुपये की वित्तीय सहायता देना है। एडीसी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। वह कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय एक लाख रुपए वार्षिक तक होनी चाहिए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कैंसर पीड़ित महिला, दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिला, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित महिला जो पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही है, वह भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र होंगी।
योजना के दायरे से यह रहेंगे बाहर
उन्होने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा/ निराश्रित महिला के लिए वित्तीय सहायता, दिव्यांग पैशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना, कश्मीरी विस्थापित परिवार के लिए वित्तीय सहायता, बौना भत्ता, तेजाब पीडि़त महिला/लडक़ी को वित्तीय सहायता, अविवाहित महिला को वित्तीय सहायता, पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए हरियाणा गौरव सम्मान योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया होगी नि:शुल्क, यह रहेंगे आवश्यक दस्तावेज
उन्होंने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पास हरियाणा का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, मोबाईल नंबर जो कि आधार से लिंक हो, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, अगर महिला विवाहित है तो ससुराल के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बिजली बिल का कनैक्शन नंबर, एचकेआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर(यदि बेरोजगार हो), महिला/परिवार के सभी सदस्यों के नाम पर रजिस्टर वाहनों का विवरण, महिला के नाम पर रजिस्टर बैंक खाता विवरण आदि दस्तावेज जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 25 सितंबर से आरंभ हो रही है, जिला, उपमंडल, खंड, वार्ड व गांवों में लगने वाले शिविरों में इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क होगी। हकृवि के आईजी ऑडिटोरियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह के दौरान ही पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिसार, 24 सितंबर।
हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा नागर विमानन विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा परिसर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली एयरपोर्ट के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर वॉटर वर्क्स के आंतरिक क्षेत्र तक पहुँची और पुन: प्रारंभिक स्थल पर समाप्त हुई। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिससे सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित हुआ।
यह आयोजन सेवा पखवाड़ा गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है। हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नागर विमानन विभाग समाज कल्याण और जन-जागरूकता के प्रति प्रतिबद्ध है।
वर्तमान में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा से नियमित हवाई सेवाएँ हिसार-अयोध्या, हिसार-दिल्ली, हिसार-चंडीगढ़ एवं हिसार-जयपुर मार्गों पर संचालित हो रही हैं। शीघ्र ही हिसार-अहमदाबाद एवं हिसार-जम्मू मार्गों पर भी हवाई सेवाएं प्रारंभ की जाएँगी।
आज दिनाकं 24.09.2025 को राजकीय आईटीआई, तोशाम रोड हिसार में प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति को लेकर के एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया l नुक्कड़ नाटक में छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि नशेड़ी व्यक्ति के कारण देश, समाज व भाईचारे में रुकावटें पैदा होती है तथा समाज कभी भी विकास नहीं कर पता किसी घर में एक नशेड़ी व्यक्ति होता है उसका परिवार,सगे संबंधी सभी दुखी रहते हैं lनशेड़ी व्यक्ति के बच्चे कभी तरक्की नहीं कर सकतेl इसी कड़ी में संस्थान में सफाई अभियान, करियर कॉन्सलिंग, जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करवाए गएl इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्य प्रेम किरण बताया कि छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जो संदेश दिया है वह बहुत ही प्रेरणादायक संदेश है l इस कार्यक्रम की संचालिका नोडल अधिकारी ऋतु अरोरा वर्ग अनुदेशिका, ललित कुमार वर्ग अनुदेशक,दीपक कटारिया वर्ग अनुदेशक, राजेश वर्ग अनुदेशक सुधीर वर्ग अनुदेशक, अनुदेशक राजपाल, रमन, अनूप, दिनेश,परमिंदर ने कार्यक्रमों को बड़ी सफलतापूर्वक संपन्न किया जिसके लिए सभी स्टाफ मेंबर्स सहित छात्र-छात्राएं धन्यवाद की पात्र है l
गीत-संगीत के जरिए ग्रामीणों को नशामुक्ति, शिक्षा व स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित
हिसार, 24 सितंबर।
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से लोक कलाकारों की टीम ने जिले के कई गांवों का दौरा कर नागरिकों को जागरूक किया। यह अभियान गांव मोहब्बतपुर, ढाणी मोहब्बतपुर, पुठी मंगल खां, हाजमपुर, सुल्तानपुर, मुजादपुर, उमरा, नलवा, बालावास सहित आसपास के क्षेत्रों में आयोजित किया गया।
लोक कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पूरे देशभर में मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विषयों पर जन-जागरूकता फैलाना है। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोक कलाकारों में स्टेज मास्टर महावीर शर्मा, भजन पार्टी से लीडर तेजपाल, कृष्ण कुमार, आशीष कुमार, राजेंद्र कुमार, अनूप, मनोज, एमबीपी मंजीत, सूचीबद्ध कलाकार रविंद्र, बीपीडब्ल्यू करतार और ढोलक वादक कृष्ण कुमार आदि ने गीत-संगीत, नाटक, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, पौधरोपण, साफ-सफाई, शिक्षा, नशामुक्ति और स्वच्छ नारी-सशक्त परिवार जैसे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। ग्रामीणों ने भी इस अवसर पर कलाकारों के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे अपने घर-आंगन और आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण को हरा-भरा बनाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में विभाग और कलाकारों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में जागरूकता फैलती है और नागरिक अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।
केन्द्रीय कारागार में बन्दियों के लिए मेडिकल कैम्प आयोजित
हिसार, 24 सितंबर।
केन्द्रीय कारागार-2 में सिविल अस्पताल की टीम द्वारा एक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। डॉ. अभिषेक, डॉ. उत्कृष्ट, डॉ. कल्पना, डॉ. दिव्या मोहन और चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार की टीम द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके उपरांत चिकित्सकों की टीम द्वारा जेल प्रशासन के साथ मिलकर जेल में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक रमेश कुमार व नोडल अधिकारी नरेश बूरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को बढ़ावा देते हुए जेल परिसर को हरा-भरा रखने के लिए छाया व फलदार पौधे लगाए जा रहे है ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके।
हिसार, 24 सितंबर।
राजकीय आईटीआई में छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति को लेकर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। संस्थान की प्रधानाचार्य प्रेम किरण ने बताया कि नुक्कड़ नाटक में छात्र-छात्राओं द्वारा संदेश दिया गया कि नशे से आदि व्यक्ति के कारण देश, समाज व भाईचारे में रुकावटें पैदा होती है तथा समाज कभी भी विकास नहीं कर पाता। ऐसे व्यक्ति के परिवार व सगे संबंधी दुखी रहते हैं तथा उस व्यक्ति के बच्चे कभी तरक्की नहीं कर सकते। इसी कड़ी में संस्थान में सफाई अभियान, करियर काउंसलिंग, जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जो संदेश दिया है वह बहुत ही प्रेरणादायक संदेश है। कार्यक्रम के दौरान वर्ग अनुदेशिका रितु अरोड़ा, वर्ग अनुदेशक ललित कुमार, वर्ग अनुदेशक दीपक कटारिया, वर्ग अनुदेशक राजेश, वर्ग अनुदेशक सुधीर, अनुदेशक राजपाल, रमन, अनूप, दिनेश, परमिंदर सहित संस्थान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अवैध मैगजीन व रौन्द सप्लायर को लिया प्रोडक्शन वारंट पर
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर अपराधो पर लगाम लगाते हुए स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस अवैध 2 मैगजीन व 6 जिन्दा रौन्द सहित आरोपी मगंल उर्फ काकू निवासी कबीर कॉलोनी रोहतक को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है।
स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस में तैनात मुख्य सिपाही पवन कुमार ने बताया कि आरोपी ने गत दिनो पहले अवैध असला 2 मैगजीन व 6 जिन्दा रौन्द पवन पुत्र संजय निवासी हाउसिंग बोर्ड़ सैक्टर 05 को सप्लाई किए थे। स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपी को बाद प्रोडक्शन वारंट जेल भेज दिया।
मकान से रुपए चोरी मामलें में आरोपी को लिया प्रोडक्शन वारंट पर
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधो पर लगाम लगाते हुए थाना बास पुलिस ने मकान से 11 हजार रुपए चोरी मामलें में आरोपी नीरज पुत्र हवा सिंह निवासी फरमाणा खास जिला रोहतक को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है।
थाना बास में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ने गत दिनो पहले गांव बडाला निवासी सतबीर के मकान से रात के समय 11 हजार रुपए चोरी कर लिए थे। थाना बास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपी को बाद प्रोडक्शन वारंट जेल भेज दिया।
नशीले पदार्थ सहित एक काबु, 19 ग्राम 49 मिलीग्राम हेरोइन बरामद
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ नारनौंद पुलिस ने 19 ग्राम 49 मिलीग्राम हेरोइन सहित रमेश पुरी उर्फ बाबा पुत्र महन्त मछन्दर पुरी निवासी गौकरण धाम गोहाना डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी दयाल सिंह कॉलोनी हांसी को गिरफ्तार किया गया है।
सीआईए स्टाफ नारनौंद में तैनात एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ नारनौंद पुलिस को गश्त पड़ताल के दौरान गुप्त सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति थोड़ी देर में मोटरसाइकिल पर हांसी से गांव डाटा की तरफ नशीला पदार्थ लेकर जाएगा है अगर फोरी तौर पर नाकाबन्दी की जाए तो काबु किया जा सकता है। सीआईए स्टाफ नारनौंद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर नजदीक डीएवी स्कूल विराट नगर हांसी डाटा रोड़ पर नाकाबन्दी कर गुप्त सुचना अनुसार बताए गए मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकवाकर हिरासत में लेकर मौके पर राजपत्रित अधिकारी के सामने नियमानुसार तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 19 ग्राम 49 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर हांसी में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया। नशीले पदार्थ को कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
हांसी किले पर पुलिस द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज हांसी किले परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में थाना शहर हांसी के एसएचओ इंस्पेक्टर सदानंद, थाना यातायात हांसी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार, तथा पुलिस चौकी किला बाजार के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। अधिकारियों ने बताया कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाता है, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना को भी बढ़ाता है।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे भी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी सुरक्षा एवं संवर्धन की जिम्मेदारी लें। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाता है।
यह पौधारोपण कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पुलिस कार्यप्रणाली में उत्कृष्टता लाना है, बल्कि समाज मंब सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देना है।
अधिकारियों ने आगे कहा कि हांसी पुलिस समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि जनता में पर्यावरण, समाज और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बनी रहे और आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें।
हांसी में पुलिस द्वारा “युनाईटी रन (एकता दौड़)” का भव्य आयोजन
थाना शहर हांसी के एसएचओ इंस्पेक्टर सदानंद, थाना यातायात हांसी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार और पुलिस चौकी किला बाजार के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में हांसी में आज “युनाईटी रन (एकता दौड़)” का भव्य आयोजन किया गया। यह दौड़ किला गेट से प्रारंभ होकर बड़सी गेट और पुराना बस स्टैण्ड हांसी होते हुए संपन्न हुई।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे और खेल-कूद के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना था। पुलिस अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौड़ में स्थानीय नागरिकों, छात्रों, युवा खेल प्रेमियों और पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से छात्राओं और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज में सशक्त और जागरूक नागरिकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षा, सड़क नियम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस के संदेश भी साझा किए गए। दौड़ के समाप्त होने पर विजेताओं को पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मानित और पुरस्कार प्रदान किए गए।
हांसी पुलिस के इस आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सुरक्षित, एकजुट और स्वस्थ समाज के निर्माण में पुलिस और नागरिक साथ-साथ हैं। इस तरह की पहल से समाज में भाईचारा, खेल-संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।







