Hisar BJP: श्रमिकों व जरूरतमंदों के हित में विकसित भारत जी राम जी योजना लाई केन्द्र सरकार : रणबीर गंगवा
Hisar BJP: श्रमिकों व जरूरतमंदों के हित में विकसित भारत जी राम जी योजना लाई केन्द्र सरकार : रणबीर गंगवा

Hisar BJP: हिसार। राज्य के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है केन्द्र सरकार श्रमिकों व जरूरतमंदों के हित में विकसित भारत जी राम जी योजना लाई है। न केवल काम के दिन बढ़ाए गए हैं बल्कि परिवर्तन करते हुए इसे जरूरतमदों के हित वाली बनाया गया है लेकिन कांग्रेस पार्टी त्थ्यों रहित बात करके दुष्प्रचार कर रही है, जो गलत है।
रणबीर गंगवा बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में विकसित भारत जी राम जी योजना पर अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में मनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई थी। उन्होंने कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि देश और हरियाणा राज्य की जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन नेताओं का चेहरा और चरित्र भली-भांति पहचान चुकी है। लगातार झूठ बोलने की आदत ने इन दलों को राजनीतिक रूप से अविश्वसनीय बना दिया है और अब जनता उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती। कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के नेता मनरेगा श्रमिकों को गुमराह करने के लिए बार-बार झूठे बयान दे रहे हैं।

रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न तो लोकसभा व राज्यसभा में अपने सकारात्मक सुझाव रख पाती और न ही हरियाणा विधानसभा में। कांग्रेस के पास जब बोलने को कुछ नहीं होता तो वह वाकआउट में विश्वास करती है और इस बार भी यही हुआ। उन्होंने विकसित भारत जी राम जी योजना को पूरे देश के अलावा हरियाणा के लिए खास फायदेमंद बताया और कहा कि हरियाणा में मजदूरी दर देश भर में सर्वाधिक है। नए प्रावधान से प्रदेश में हर श्रमिक को कम से कम 10 हजार रुपये अधिक मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रतिदिन 400 रुपये की दर से न्यूनतम मजदूरी दी जाती है, इससे हर श्रमिक की वार्षिक आय कम से कम 50 हजार रुपये हो सकती है। दूसरी तरफ, पंजाब में न्यूनतम मजदूरी मात्र 339 रुपये प्रतिदिन है। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश में तो यह मात्र 236 रुपये प्रतिदिन ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अक्तूबर, 2014 से लेकर अक्तूबर, 2025 तक के 10 वर्षों में श्रमिकों को 5243 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है जबकि, कांग्रेस के 10 वर्ष के शासनकाल में केवल 1854 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया। इससे स्पष्ट है कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में ज्यादा लोगों को रोजगार दिया गया और ज्यादा पैसा दिया। चालू वित्त वर्ष के बजट में भी एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया हुआ है।

रणबीर गंगवा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर फैसला गरीब, किसान, मजदूर सहित हर वर्ग को ध्यान में रखकर ले रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में यूपीए शासन के दौरान मनरेगा एक ऐसी योजना बनकर रह गई थी, जिसका उद्देश्य केवल गड्ढे खोदना और उन्हें भरना था। खामियों को दूर करने, श्रमिकों को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने, उनके शोषण को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस योजना के तहत उपयोग किए गए सार्वजनिक धन सही हाथों तक पहुंचे, इसलिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार वीबी जी-राम जी कानून लेकर आई है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, महामंत्री कृष्ण सरसाना, उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, चेयरमेन रविंद्र रॉकी, कार्यालय सचिव सुरेन्द्र सैनी, राजकुमार इंदौरा, सोशल मीडिया प्रभारी अमर पातड़ा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय बैनीवाल, दीपक अग्रवाल, नरेश नैन, धर्मवीर पानू, महेन्द्र सिंह पानू, रंजीव राजपाल व पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।







