हरियाणा में BJP नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

हरियाणा में कुरुक्षेत्र के कस्बा लाडवा की वीआईपी कॉलोनी में बदमाशों ने आइलेट्स सेंटर संचालक एवं BJP नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक पर आए नकाबपोश दो बदमाश 6-7 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। इनमें एक गोली उनकी स्कूटी में लगी तो एक दीवार में लगी। वारदात करीब रात 11 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद से परिवार में दहशत बनी हुई है।

 

 

BJP नेता अंकुश गोयल का कहना है कि रात करीब 11 बजे किसी ने उनके घर की डोर बेल बजाई, मगर कोई घर से बाहर नहीं आया । कुछ देर बाद उनको घर के बाहर से गोलियों की आवाज सुनाई दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

 

अंकुश गोयल ने कुछ दिन पहले ही BJP को जॉइन किया था। उनको युवा मंडल उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं पुलिस घटनास्थल और आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में बाइक सवार 2 नकाबपोश गोलियां चलाते दिख रहे हैं।

Exit mobile version