NATIONALVIRAL

Haryana News: हरियाणा के आईएमटी सोहना में लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा मेगा प्रोजेक्ट शुरू

Haryana News: हरियाणा के आईएमटी सोहना में लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा मेगा प्रोजेक्ट शुरू

जापान की प्रसिद्ध एटीएल कंपनी ने की 3 हजार करोड़ रुपए की इकाई की स्थापना

हरियाणा में बनेंगे क्वालिटी पर खरे उतरने वाले प्रोडक्ट – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

हरियाणा बनेगा स्वच्छ ऊर्जा व इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण का हब – उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह

– एटीएल कंपनी के इस मेगा प्रोजेक्ट में 5 हजार से अधिक रोजगार अवसर सृजित होंगे – उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह

– प्रदेश में जल्द ही 10 नए औद्योगिक शहर विकसित किए जाएंगे – उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह

– अत्याधुनिक लिथियम आयन बैटरी निर्माण इकाई स्थापना हरियाणा व जापान के औद्योगिक रिश्तों में विश्वास को दर्शाती है

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व में आत्मनिर्भरता, नवाचार व वैश्विक सहयोग का पर्याय बन चुका है हरियाणा – उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह

नई दिल्ली/नूंह, 4 सितंबर –
हरियाणा सरकार की औद्योगिक नीति से प्रभावित होकर व मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के प्रयासों से आईएमटी सोहना में जापान की प्रसिद्ध कंपनी एटीएल ने करीब 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करते हुए लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा पहला प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से करीब 5 हजार से अधिक युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से तैयार लिथियम आयन बैटरी की निर्माण इकाई की स्थापना से हरियाणा की पहचान औद्योगिक क्षेत्र में नए रूप से उभरेगी।
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईएमटी सोहना में एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के इस मेगा प्रोजेक्ट का वीरवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, टीडीके ग्रुप से सैटो व शशिदा, मुख्यमंत्री के विदेशी सहयोग सलाहकार पवन चौधरी, आईसीडब्ल्यूए से पंकज महेंद्रू भी उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जिस तरह जापान अपने प्रोडक्ट बनाने में क्वालिटी पर भरोसा करता है, उसी तरह अब हरियाणा में भी क्वालिटी पर खरे उतरने वाले प्रोडक्ट बनाए जाएंगे। आधुनिक भारत में आज इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित सभी सामान बनाए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ देश के उपभोक्ताओं व युवाओं को रोजगार के रूप में मिल रहा है।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आज का यह दिन हरियाणा के औद्योगिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा आज आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक सहयोग का पर्याय बन चुका है।
उन्होंने कहा कि एटीएल ग्रुप (टीडीके कॉरपोरेशन, जापान) ने हरियाणा की धरती पर अत्याधुनिक लिथियम आयन बैटरी निर्माण इकाई स्थापित कर ऐतिहासिक पहल की है। यह हरियाणा व जापान के औद्योगिक जगत में विश्वास को दर्शाता है। प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए आने वाले समय में प्रदेश में जल्द ही 10 नए औद्योगिक शहर विकसित किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा और 5 हजार से ज्यादा युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा। वर्ष 2020 में कंपनी ने बावल में भी एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर 1500 से अधिक रोजगार दिए थे।
उद्योग मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार की हरियाणा एंटरप्राइजेज व अपॉइंटमेंट पॉलिसी, एमएसएमई नीति, स्टार्टअप नीति के तहत निवेश व रोजगार सृजन के लिए बड़े पैमाने पर अवसर उपलब्ध करा रही हैं।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, दिल्ली-एनसीआर की नजदीकी, सड़क व रेल नेटवर्क, लॉजिस्टिक क्षमता और मजबूत सप्लाई चेन हरियाणा को देश का सबसे आकर्षक औद्योगिक हब बना रहे हैं।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा की विदेश सहयोग नीति ने प्रदेश की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए हरियाणा सरकार ने हाल ही में उद्योगों को वियतनाम, तुर्की व ईस्ट अफ्रीका से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि एटीएल का यह निवेश केवल एक व्यावसायिक कदम नहीं, बल्कि हरियाणा व भारत के उज्ज्वल भविष्य में विश्वास का प्रतीक है। यह परियोजना विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में जापानी दूतावास से फुफिए टीडीके तथा उद्योग जगत के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल