HARYANAHOME

Haryana News: प्रदेश के विश्वविद्यालय बन चुके हैं भ्रष्टाचार के अड्डे, सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए: अभय सिंह चौटाला

Haryana News: प्रदेश के विश्वविद्यालय बन चुके हैं भ्रष्टाचार के अड्डे, सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए: अभय सिंह चौटाला

Haryana News: चंडीगढ़, 2 अप्रैल। प्रदेश के चार प्रमुख विश्वविद्यालयों के 3 मौजूदा और 1 पूर्व कुलपति पर सरकार ने भ्रष्टाचार समेत अन्य कई मामलों में विजिलेंस जांच शुरू करने पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के जितने भी विश्वविद्यालय हैं उन सभी के कुलपति के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। अगर सभी कुलपतियों की ईमानदारी से जांच हो जाए तो सभी हजारों करोड़ रुपए के घोटाले और भ्रष्टाचार करने के दोषी पाए जाएंगे। भाजपा सरकार ने शिक्षा का पूरी तरह से बेड़ा गर्क कर दिया है। सभी विश्वविद्यालयों में संघी लोगों को अनुचित तरीके से कुलपति लगाया गया है। इन सभी कुलपतियों की यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार योग्यता भी नहीं है। एक भी विश्वविद्यालय ऐसा नहीं है जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर काम किया जा रहा हो।

हिसार स्थित हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति पर बच्चों और शिक्षकों ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन भी किए लेकिन बावजूद उसके खिलाफ कोई जांच करने और कार्रवाई करने के उलटा पहला कार्यकाल खत्म होने के बाद दूसरी बार कुलपति बना कर पुरस्कृत किया। इस कुलपति के खिलाफ सबूतों के साथ इनेलो के रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला ने विधानसभा में भी आवाज उठाई थी लेकिन भाजपा सरकार ने पूरी तरह से आंखें बंद कर ली। शिक्षा विभाग में अनुसूचित जाति के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के घोटाले समेत कितने ही घोटाले सामने आ चुके हैं लेकिन आज तक कोई दोषी नहीं पकड़ा गया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल सरकार है। प्रदेश में जहां सुशासन के लिए लोगों ने भाजपा की सरकार बनाई थी उसके एवज में भाजपा ने कुशासन लोगों को उपहार में दिया है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button