
Haryana News: सरकारी फोटोस को एजेंसी को बेचने वाला रिटायरमेंट के बाद भी बनेगा सरकारी दामाद?
सरकारी पद पर रहते हुए कथित तौर पर एक एजेंसी को पैसे लेकर फोटो बेचता रहा है फोटोग्राफर
एक पूर्व मुख्यमंत्री की जमीन पर लेटे हुए फोटो की थी वायरल
पत्नी के नाम से फोटो बेचना और बेटे को सरकारी कैमरा दिलाना है पुराना धंधा
मुख्यमंत्री आवास पर फोटो के 500 रूपये मांगने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था उक्त कर्मचारी को किया था तड़ीपार
जी हां आप सब समझ ही गए होंगे कि ऊपर लिखी पंक्तियों में कवि किस कर्मचारी की बात कर रहा है। दरअसल मामला यह है कि सूचना जनसंपर्क विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी जो रिटायरमेंट की कगार पर है वो फिर से सरकारी दामाद बनने के सपने संजो रहा है। इसके लिए बाक़ायदा उसने प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री के पांव पकड़ कर अपने कदम आगे बढ़ाने की कोशिश भी की है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या विभाग एक ऐसे कर्मचारी तो फिर से सरकारी काम पर रखेगा जिसने अपनी सरकारी सेवाओं में रहते हुए सरकारी फोटोस बेचने का कार्य किया हो। क्या विभाग एक ऐसे कर्मचारी को फिर से काम पर रखने का कार्य करेगा जिसने पूर्व मुख्यमंत्री की बजट प्रस्तुत करने के बाद जमीन पर सोते हुए की फोटो वायरल की थी और उसी पूर्व मुख्यमंत्री ने इस कर्मचारी को 500 रूपये में सरकारी फोटो बेचने के आरोप में चंडीगढ़ से तड़ीपार किया हो।

उक्त कर्मचारी पर केवल अपने नाम से फोटो बेचने के आरोप ही नहीं है बल्कि अपनी पत्नी के नाम पर फोटो एक एजेंसी को बेचने और बेटे को सरकारी उपकरण देने के भी आरोप है। ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है कि इस कर्मचारी की इतनी कारगुज़ारियों पर विभाग आंख मूँदे इसको फिर से नौकरी देता है या फिर ऐसे कर्मचारी को बाहर कर विभाग को खोसखला कर रहे इसे और इसके गुरू को बड़ा झटका देता है।







