HARYANAHOME

Haryana News: शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्री

Haryana News: शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्री

Haryana News: शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्री

ड्रॉप आउट खत्म कर स्कूली बच्चों को मुख्यधारा में लाया जाए

स्वास्थ्य सेवाओं में बढौतरी कर राज्य को टीबी मुक्त करने पर किया जाए फोकस

नई दिल्ली 11 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में बढती हुई आबादी व क्षेत्र के मध्येनजर बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्कूल खोलने हेतू सर्वे किया जाए ताकि शहरों में बच्चों को लम्बी दूरी तय करके स्कूल न जाना पड़े।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को राज्य स्तरीय दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सांसद धर्मबीर सिंह, नवीन जिन्दल सहित कई विधायक भी मौजूद रहे। बैठक से सभी जिला के अधिकारी भी ऑनलाईन जुडे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा गत वर्ष स्कूल छोड़ चुके 34 हजार बच्चों में से 18796 बच्चों को 6 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उनमें से 15386 बच्चों को मुख्यधारा में लाया गया। इसके अलावा सैक्टर 37 फरीदाबाद में स्कूल भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए हर जिले में मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर घर ग्रहणी योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके अलावा विशेषकर ढाणियों में रहने वाले नागरिकों के लिए बिजली सुलभ करवाने के लिए लोगों को सोलर सब्सिडी स्कीमों के प्रति जागरूक किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को टीबी मुक्त और ऐनीमिया मुक्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। राष्ट्रीय कृमि मुक्त अभियान में राज्य ने 98 प्रतिशत कवर किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में नेच्यूरोपेथी सुविधाएं बढाई जाए ताकि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिले। जनऔषधी केन्द्र खोलने पर बल दिया जाए ताकि नागरिकों को उचित मूल्य पर दवाईयां सुलभ हो सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 98726 मकान बनाने के लक्ष्य अनुसार 652 करोड़ रुपए की राशि से 76275 मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं जिनमें से 41491 पूरे हो चुके हैं तथा शेष निर्माणाधीन है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना में 67649 मकान बनाए जाएगें। इसमें से 703 करोड़ रुपए की लागत से 33690 मकान बनाए जा चुके है।

उन्होंने कहा कि डा. बी आर अम्बेडकर आवास योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के लिए अनुसूचित जाति के परिवारों की आवेदन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए ताकि पात्र लोगों को अगले माह राशि मुहैया करवाई जा सके। इसके अलावा युवाओं के लिए अम्बाला में स्टेट सैंट्रल लाईब्रेरी एवं नारनौल में जिला लाईब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है।

जल शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में वाटर बॉडी बनाने के लिए योजना बनाई जाए ताकि आवश्यकता अनुसार जल का उपयोग किया जा सके। इसके लिए ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे जाए। उन्होंने कहा कि हिसार ड्रेन व भिवानी ड्रेन को गहरा कर विस्तारीकरण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

अमृत योजना—2 की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत 27 जल एवं 9 सिवरेज परियोजनाएं चल रही हैं जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा लगभग 59 बडे़ गांवों में महाग्राम योजना के तहत सिवरेज तथा नई नगरपालिकाओं में भी सिवरेज एवं पेयजल योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 66 हजार शौचालयों का निर्माण किया गया और साथ ही शहरों एवं गांवों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग द्वारा 257 खेल स्टेडियम के नवीनीकरण पर 314 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1025 व्यायामशालाएं एवं इंडोर जिम बनाए गए है। व्यायामशालाओं में ट्रैक निर्माण को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सैर के लिए बेहतर स्थान सुलभ हो सके। बैठक में अन्य विभागों की भी विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंदरू, विनित गर्ग, जी अनुपमा, अनुराग अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow