HARYANAHOMENATIONAL

Haryana News: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

Haryana News: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

Haryana News: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
सहकारिता सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास पर हुई चर्चा

चंडीगढ़, 13 फरवरी – हरियाणा के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज लोकसभा सत्र के दौरान नई दिल्ली स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा सहकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।


मुलाकात के दौरान सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, संस्थागत संरचनाओं के सशक्तीकरण, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने सहित किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई।

डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मूल्यवान सुझावों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button