HARYANA

Haryana News: हरियाणा की 21 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Haryana News: हरियाणा की 21 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Haryana News: हरियाणा की 21 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

दिवाली पर पंचकूला को स्वास्थ्य का तोहफा

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर सिविल अस्पताल पंचकूला को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन

प्रदेश के अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा : आरती सिंह राव

चंडीगढ़, 21 अक्तूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर पंचकूला जिले के नागरिकों को इस दिवाली के अवसर पर बड़ा स्वास्थ्य उपहार मिला है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के विशेष प्रयासों से सिविल अस्पताल पंचकूला को लगभग एक करोड़ रुपए की लागत की अत्याधुनिक कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस आधुनिक मशीन के लगने से पंचकूला जिले के मरीजों को अब और अधिक सटीक व उच्च गुणवत्ता वाली डॉयग्नोस्टिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह मशीन गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों और अन्य गंभीर बीमारियों के समय पर निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि सिविल अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सुसज्जित किया जाए ताकि लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं अपने ही जिले में मिल सकें।

आरती सिंह राव ने बताया कि यह मशीन शीघ्र ही अस्पताल में कार्य करना शुरू कर देगी, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को तत्काल लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी प्रदेश के सभी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि हर नागरिक को सही, सुरक्षित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर ही मिल सकें।

चंडीगढ़, 21 अक्तूबर  – उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

बिजली निगम के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार में एक लाख रुपये से अधिक और तीन लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 23 अक्तूबर को रोहतक में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निपटान भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपोत्सव, वृद्धजनों संग बाँटी खुशियाँ

चंडीगढ़, अक्टूबर 21: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, उन्हें मिठाइयाँ वितरित कीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने वृद्धजनों के साथ आतिशबाजी कर इस उत्सव की खुशियाँ सांझा कीं। उन्होंने कहा कि पंचकूला के वृद्धाश्रम में पहुंचकर सम्माननीय वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाना एक अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी और आनंददायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, स्नेह और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है, जो हमें यह सिखाता है कि सच्चा उत्सव वही है, जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान और हर हृदय में अपनत्व का प्रकाश झिलमिलाता हो।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सचिव श्रीमती सविता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

फरीदाबाद में 15 फीट ऊँचे आशादीप का प्रज्ज्वलन- प्रकाश, एकता और आशा का महोत्सव  – विपुल गोयल

चंडीगढ, 21 अक्टूबर -प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में फरीदाबाद के लेबर चौक पर 15 फीट ऊँचे भव्य आशादीप के प्रज्ज्वलन का भव्य आयोजन हुआ। यह दीप न केवल एक प्रतीक है, बल्कि एकता, सद्भाव और आशा के अमृतमयी प्रकाश का संदेशवाहक बनकर समूचे फरीदाबाद को आलोकित करेगा।

श्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। जब हम समाज के प्रत्येक वर्ग तक इस प्रकाश को पहुँचाने का संकल्प लेते हैं, तभी यह पर्व अपने सच्चे अर्थों में सार्थक होता है। इस भव्य आयोजन में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसने इस आयोजन को एक जनोत्सव का स्वरूप प्रदान किया। दीप जलाओ, आशा बढ़ाओ के गूंजते नारों ने वातावरण को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया।

यह 15 फीट ऊँचा आशादीप, परंपरा और पर्यावरणीय चेतना के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।  जिसे पुराने घी और तेल के डिब्बों से रचनात्मक ढंग से निर्मित किया गया। आयोजन स्थल पर भजनों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दीपदान के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित हुआ। फरीदाबाद वासियों ने इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे न केवल दीपावली का उत्सव, बल्कि अमृतकाल की भावना और नए भारत की आशा का प्रतीक बताया।

श्री गोयल ने  कहा कि यह आशादीप हमारे उस अटूट संकल्प का प्रतीक है, जो प्रत्येक फरीदाबादी के हृदय में धड़कता है। फरीदाबाद को न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश में उत्कृष्टता का पर्याय बनाना। दीपावली का अर्थ केवल घरों को रोशन करना नहीं, अपितु समाज और राष्ट्र में नई ऊर्जा, प्रेरणा और अवसरों का प्रकाश फैलाना है। जब हर कोई अपने घर को सजाने में व्यस्त है, हम सब मिलकर अपने शहर को आलोकित करने का महान कार्य कर रहे हैं। यही फरीदाबाद की पहचान है। यह शहर उत्सव भी मनाता है और विकास का दीप भी प्रज्वलित करता है।

उन्होंने ने कहा कि यह आशादीप उन असंख्य हाथों की मेहनत का प्रतीक है, जो दिन-रात फरीदाबाद को सुंदर, सशक्त और आधुनिक बनाने में जुटे हैं। यह उन कर्मठ कामगारों, पेशेवरों, कर्मचारियों और नागरिकों का सम्मान है, जिन्होंने इस शहर को संवारने में अमूल्य योगदान दिया है। श्री गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के विकसित हरियाणा तथा उत्कृष्ट फरीदाबाद के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि यह आशादीप इन संकल्पों की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

उन्होंने अगली दीपावली तक फरीदाबाद को एक नेक्स्ट लेवल डेवलपमेंट सिटी बनाने का संकल्प दोहराया।  जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण और स्मार्ट शहरी सेवाओं के हर मानक पर फरीदाबाद को देश का सर्वश्रेष्ठ शहर स्थापित किया जाएगा। जैसे हम दीपावली से दीपावली तक अपने घरों को और सुंदर बनाते हैं, वैसे ही हमें अपने फरीदाबाद को और उत्कृष्ट बनाना है। यह आशादीप हमें यही प्रेरणा देता है कि जब हम एकजुट होकर संकल्प लेते हैं, तो कोई भी अंधकार हमें रोक नहीं सकता। यही दीपावली का संदेश है, यही हमारा संकल्प है।

यह आयोजन फरीदाबाद के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया, जो न केवल दीपावली के उल्लास को दर्शाता है, बल्कि एक उज्ज्वल, समृद्ध और विकसित फरीदाबाद के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow