HARYANAHOME

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 25 करोड़ जनता निकली गरीबी रेखा से बाहर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 25 करोड़ जनता निकली गरीबी रेखा से बाहर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 25 करोड़ जनता निकली गरीबी रेखा से बाहर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

-अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर हस्तशिल्प मेला है कला का एक अनूठा संगम : मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, 12 फरवरी- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता का आशा और विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों के चेहरों पर विश्वास की नई मुस्कान आई है। भारतीय जनता पार्टी ने मात्र 11 वर्ष के शासनकाल में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

मुख्यमंत्री श्री सैनी वीरवार को सूरजकुंड मेला के दौरान राजहंस पर्यटन केंद्र में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व में नई पहचान बनी है। आज पूरी दूनिया भारत को आशा भरी नजरों से देख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। पूरा विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। एक तरह से विपक्ष बौखलाहट में है, अनापशनाप बयानबाजी करना इसका प्रमाण है। देश व प्रदेश की जनता का विपक्ष से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी।

सूरजकुंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर हस्तशिल्प मेले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि विश्वविख्यात इस मेले में अब तक 10 लाख से अधिक लोग भ्रमण कर चुके हैं। इस मेले में देश-विदेश के प्रसिद्ध कारीगर अपनी हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मेले से न केवल हस्तशिल्प कला को देखने का मौका मिलता है बल्कि समझने का भी अवसर मिलता है। सुप्रसिद्ध कारीगरों की हस्तशिल्प कला मेले में आने वाले पर्यटकों का ध्यान अनायास ही अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यह मेला कला का एक अनूठा संगम है। हरियाणा में प्रत्येक वर्ष आयोजित हो रहा यह मेला अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को एक मंच प्रदान करता है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow