HARYANAHOME

Haryana News: प्रदेश में ‘मौत की डोर’ बेचने वालों पर क्यों मेहरबान है हरियाणा सरकार?: अनुराग ढांडा

Haryana News: प्रदेश में ‘मौत की डोर’ बेचने वालों पर क्यों मेहरबान है हरियाणा सरकार?: अनुराग ढांडा

Haryana News: प्रदेश में ‘मौत की डोर’ बेचने वालों पर क्यों मेहरबान है हरियाणा सरकार?: अनुराग ढांडा

AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों पर जताया दुःख

चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध का ढोंग बेनकाब, भाजपा सरकार कार्रवाई में फेल: अनुराग ढांडा

बैन लागू कराने में विफल अधिकारियों पर दर्ज हो एफआईआर : अनुराग ढांडा

हर हादसे को हत्या माने प्रशासन, पीड़ित परिवारों को कानूनी न्याय और मुआवजा दे: अनुराग ढांडा

चाइनीज मांझे की वजह से लोकल सूती उद्योग बंद होने की कगार पर: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 14 फरवरी 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चाइनीज मांझे पर ‘पूर्ण प्रतिबंध’ की अधिसूचना महज़ एक कागजी धोखा है। सरकार ने फरवरी 2026 में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के जरिए प्रतिबंध का ढोल तो पीट दिया, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि ‘मौत की डोर’ आज भी खुलेआम बिक रही है और हरियाणा की सड़कों पर निर्दोष लोगों की जान ले रही है। पिछले कुछ महीनों में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए और कई मौतें हुईं और यह सिर्फ वे मामले हैं जो दर्ज हो पाए।

अनुराग ढांडा ने कहा कि 2017 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने देशभर में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन हरियाणा सरकार उसे लागू कराने में पूरी तरह फेल साबित हुई है।
बाजारों में यह धड़ल्ले से बिक रहा है, सप्लाई चेन खुली है, पुलिस की नाक के नीचे यह कारोबार जारी है, फिर भी सरकार न तो सख्त छापेमारी करती है, न ही कोई एक्शन न लेने पर बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई करती है, न किसी अधिकारी की जवाबदेही तय करती है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार सिर्फ प्रेस रिलीज जारी करने में सक्रिय है, ज़मीनी कार्रवाई में नहीं। हादसों में जान गंवाने वालों के परिवारों को अब तक कोई ठोस मुआवजा नहीं मिला। घायलों के इलाज की जिम्मेदारी सरकार ने नहीं ली। किसी भी बड़े सप्लायर या नेटवर्क पर हत्या जैसे गंभीर प्रावधानों के तहत केस दर्ज नहीं किए गए। सवाल यह है कि आखिर किसे बचाया जा रहा है?

अनुराग ढांडा ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर हत्या की श्रेणी को लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए है, क्या बीजेपी सरकार की नजर में हरियाणा की जनता की जान की कोई कीमत नहीं? क्या सरकार और कितनी लाशों का इंतजार कर रही है?

अनुराग ढांडा ने स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुकी है। यह सिर्फ मांझा नहीं काट रहा, बल्कि सरकार की नीयत और नाकामी को भी बेनकाब कर रहा है। हरियाणा की जनता जवाब मांग रही है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और जब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button