
Haryana News: चंडीगढ़, 1 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज अंबाला छावनी के 12 क्रास रोड क्षेत्रवासियों, अम्बेडकर नगर, मोची मंडी एवं अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में आए लोगों ने डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने हेतु 50 लाख रुपए की राशि जारी करने पर उनका धन्यवाद जताया।
इस दौरान “बाबा साहब अम्बेडकर अमर रहे” और “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाए गए।
नगर परिषद के उपप्रधान ललिता प्रसाद के अलावा पूर्व पार्षद राजकुमार राजा, सनी तुली, सुनील निदारिया, मनोज नैनीवाल, नीतिन नैनीवाल, मनीष राजौरा, अनिल नैनीवाल, राजू बिंद्रा, मन्नु गुजराती, आशीष सभ्रवाल, मनोज बबली, दीपक, आरके तलवार सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि 12 क्रास रोड पर डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपए की राशि ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा अपने स्वैच्छिक कोष से जारी की गई है जोकि गर्व की बात है। उन्होंने कहा बाबा साहेब को नमन करने के लिए इस राशि से बड़ी प्रतिमा स्थापित हो सकेगी जिसके लिए उन्होंने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया।
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गत दिवस अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि नगर परिषद अम्बाला सदर को जारी की थी। इस राशि से अब बाबा साहेब की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।

आईएमए की नवगठित इकाई ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात की
वहीं, आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अम्बाला छावनी की नवगठित इकाई ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नवगठित आईएमए अम्बाला इकाई के पैट्रर्न डा. आरके अनेजा, नवनियुक्त प्रधान डा. जितेंद्र अग्रवाल, सचिव डा. जनक राज सैनी, पूर्व अध्यक्ष डा. विवेक मल्होत्रा एवं अन्य को बधाई दी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एसोसिएशन सदस्यों के साथ चर्चा भी की। इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।
Back to top button



