HARYANAHOME

Haryana news: नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने संभाला पदभार

Haryana news: नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने संभाला पदभार

Haryana news: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ,पलवल, 06 अप्रैल। जिला पलवल के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल,आईपीएस ने आज जिले का कार्यभार सम्भाल लिया है। हरियाणा सरकार द्वारा विगत दिनो प्रदेश मे किये गये पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियो के तबादला के आदेशों के तहत आईपीएस अधिकारी एसपी श्री नीतीश अग्रवाल ,IPS का तबादला पुलिस अधीक्षक पलवल के तौर पर किया गया था। जिला पलवल पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर श्री साहिल ढिल्लों डीएसपी मुख्यालय पलवल व अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल भारतीय पुलिस सेवा, हरियाणा कैडर के 2017 बैच के अधिकारी है। उन्होंने मुंबई आईआईटी से बीटेक की है तथा अपनी मेहनत के बल पर आईपीएस का मुकाम हासिल किया है। वे स्वच्छ छवि के जनप्रिय तथा आमजन के कार्यों के लिये समर्पित पुलिस अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं। एसपी महोदय स्वभाव से काफी मिलनसार है, लेकिन मोस्ट वांटेड अपराधियों के लिए सिरदर्द बने रहते हैं। वहीं वे साइबर मामलों को सुलझाने के भी एक्‍सपर्ट हैं। इनकी प्राथमिकता हमेशा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना, क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ क्रिमिनलस के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करना तथा आमजन की पुलिस से सम्बंधित समस्यों का अविलम्ब निपटारा व समाधान करने की रही है। जोखिम व चुनोतिपूर्ण कार्यों में उन्होंने हमेशा सफलता पाई है। वे हरियाणा के अनेक जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यरत रह चुके हैं।

मीडिया से रूबरू तथा एक्शन रोडमैप बारे ब्रीफिंग-

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस* ने पदभार संभालने के तुरंत बाद आज दोपहर मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की तथा जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस की आगामी कार्ययोजना को लेकर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मीडिया प्रतिनिधियों ने पुलिस कप्तान का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

प्रेस वार्ता के दौरान *पुलिस अधीक्षक* ने स्पष्ट रूप से कहा कि पलवल जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, नशे पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए बहुत बड़ी समस्या है, इसलिए जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे। शहर और जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी तथा ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

*पुलिस अधीक्षक* ने कहा कि महिला अपराधों पर विशेष फोकस रखा जाएगा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक संवेदनशील तथा प्रभावी बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी तथा साइबर ठगी करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साइबर अपराधों से बचाव के लिए जिलेभर में अधिक से अधिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के गैरकानूनी धंधे को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध शराब, सट्टा, जुआ तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*पुलिस अधीक्षक* ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना है। आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि वे अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करेंगी तथा उनके हितों और समस्याओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि पुलिस विभाग और अधिक प्रभावी व बेहतर तरीके से कार्य कर सके।

उन्होंने आगे बताया कि पलवल जिला अन्य जिलों एवं राज्य की सीमाओं से लगा हुआ है, विशेषकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर कार्य किया जाएगा, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

अंत में उन्होंने कहा कि पलवल में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी पुलिस व्यवस्था स्थापित करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा जिसके लिए उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की जिस पर मीडिया प्रतिनिधियों ने भी उन्हें सहयोग हेतु आश्वस्त किया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button