HARYANAHOME

Haryana News: हरियाणा में नशा तस्करों का ‘सुरक्षा कवच’ बनी नायब सरकार, ईमानदार पुलिसकर्मियों पर दबाव: अनुराग ढांडा

Haryana News: हरियाणा में नशा तस्करों का ‘सुरक्षा कवच’ बनी नायब सरकार, ईमानदार पुलिसकर्मियों पर दबाव: अनुराग ढांडा

Haryana News: हरियाणा में नशा तस्करों का ‘सुरक्षा कवच’ बनी नायब सरकार, ईमानदार पुलिसकर्मियों पर दबाव: अनुराग ढांडा

पुलिस कर्मी सुनील संधू को न्याय नहीं मिला तो सीएम नायब सिंह होंगे जिम्मेदार: अनुराग ढांडा

पंजाब में मान सरकार तोड़ रही नशा तस्करों की कमर, तो हरियाणा में सरकार बन रही तस्करों का ‘सुरक्षा कवच’: अनुराग ढांडा

सीएम पहले हरियाणा संभालें, युवाओं को नशे से बचाएँ: अनुराग ढांडा

BJP शासित राज्यों में बढ़ता नशा कारोबार, हरियाणा बना नया अड्डा: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़: 24 फरवरी 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आज हरियाणा की नायब सैनी सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा में नशे का कारोबार सरकार की सीधी छत्रछाया में फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि जहाँ पंजाब की भगवंत मान सरकार नशा तस्करों की कमर तोड़ रही है, वहीं हरियाणा सरकार तस्करों के लिए कवच बनकर काम कर रही है।

अनुराग ढांडा ने कड़े शब्दों में कहा कि जैसे-जैसे पंजाब में आप सरकार नशे के कारोबारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है, वैसे-वैसे हरियाणा इन अपराधियों का नया अड्डा बनता जा रहा है। नायब सिंह सैनी की सरकार में नशा तस्कर बेखौफ हैं, क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

अनुराग ढांडा ने हरियाणा पुलिस के सिपाही सुनील संधू का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का एक बहादुर पुलिसकर्मी सुनील संधू सोशल मीडिया पर आकर गुहार लगा रहा है कि नशा पकड़ने के कारण उसे और उसके परिवार को धमकियाँ दी जा रही हैं। सीनियर अधिकारी और सरकार उसके करियर को बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि सैनी सरकार बहादुर पुलिसकर्मियों के साथ नहीं, बल्कि नशा तस्करों के साथ खड़ी है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि एक पुलिस कर्मी को नशा रोकने पर धमकियां मिल रही हैं. पुलिस के सीनियर अधिकारी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। जब पुलिसकर्मी ही इतना मजबूर है कि सोशल मीडिया पर अपना दर्द बताना पड़ रहा है तो सोचिये ड्रग्स का कारोबार हरियाणा में बीजेपी सरकार की सरपरस्ती में कैसे खुलेआम चल रहा है।

अनुराग ढांडा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहाँ-जहाँ भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, चाहे वह हरियाणा हो या गुजरात, वहाँ नशे का कारोबार बेकाबू हो चुका है। उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब में भी नशे की जड़ें तब फैली थीं जब वहां अकाली-भाजपा की गठबंधन सरकार थी। जैसे अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने पंजाब में नशा फैलाया था। वैसे हरियाणा में भी नशा कारोबारी की सरपरस्ती नायब सिंह सरकार कर रही है। जो पुलिसकर्मी नशा रोकने की कोशिश कर रहे हैं उन पर अत्याचार किया जा रहा है यह एक बहुत गंभीर आरोप है नायब सिंह ऐसे सीनियर अधिकारियों को पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं आखिर नायब सिंह इन्हें क्यों बचा रहे हैं।

अनुराग ढांडा ने पूछा कि हरियाणा में नायब सिंह सरकार है या ड्रग्स तस्करों की सरकार? मुख्यमंत्री नायब सिंह को सीधे तौर पर ललकारते हुए अनुराग ढांडा ने कहा कि सीएम नायब सिंह पंजाब के चक्कर लगाना छोड़ें। ढांडा ने कहा कि हमें शंका है कि जो नशे का जहर नायब सिंह हरियाणा में फैला रहे हैं, उसकी जड़ें फिर से पंजाब में जमाने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब में भगवंत मान सरकार नशे को खत्म कर रही है। अनुराग ढांडा ने सीएम नायब सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि सीएम पहले अपना घर संभालें। अगर पुलिसकर्मी सुनील संधू या उसके परिवार को खरोंच भी आई, तो उसके सीधे जिम्मेदार नायब सिंह खुद होंगे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल