HARYANAHOME

Haryana News: मुख्यमंत्री ने दी नूंह जिला को अनेक सौगातें, जानिए क्या मिला?

Haryana News: मुख्यमंत्री ने दी नूंह जिला को अनेक सौगातें, जानिए क्या मिला?

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी  ने रविवार को जिला नूंह में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने विकास रैली को भी संबोधित किया। रविवार को नूंह जिला के तावड़ू स्थित अनाजमंडी में विकसित सोहना-तावड़ू विकास रैली का आयोजन  किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने जिला नूंह व सोहना विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया ।

 मुख्यमंत्री ने 47 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जिससे शिक्षा, खेल सहित अन्य आधारभूत ढांचे से संबंधित विकास को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने  25 करोड़ 58 लाख रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें एमडीए की 2 करोड़ 62 लाख रुपये से 10 गांवों में पुस्तकालयों के निर्माण, नूंह में करीब 15 करोड़ 46 लाख रुपए से बनने वाली जिला लाइब्रेरी कम एक्सीलेंस सेंटर तथा करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये से बनने वाले सीईओ एमडीए के रेजिडेंस, एम3एम के करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मकबरा परिसर संक्षरण तथा 3 करोड़ रुपये की लागत से गांव झामुवास में स्टेडियम के पुनर्विकास के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 21 करोड़ 27 लाख की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जिस में एमडीए की ओर से करीब एक करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से जिला के करीब 25 सरकारी स्कूलों में बनाए खेल मैदान, अरावली संरक्षित वन क्षेत्र में करीब एक करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बने तीन अर्थन डैम/वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं एवं सात क्रेट वायर संरचना, 4 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से तैयार जिला के 40 सरकारी स्कूलों व 17 पीएचसी व 6 सीएचसी में हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट, दो करोड़ रुपये की लागत से मेवात क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु गांव मढ़ी, खंड नगीना में बनाए नीट/जेईई कोचिंग सेंटर, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से जिला के सरकारी स्कूलों में स्थापित फैशियल बायोमेट्रिक अटैंडेंस सिस्टम, एक करोड़ की लागत से एचएलजी राजकीय कॉलेज तावड़ू में बनाए छ: नए क्लास रूम, तावड़ू मंडी में 24 लाख रुपए में बनी अटल किसान कैंटीन, एम3एम द्वारा 3 करोड़ 65 लाख रुपए से बनाए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावड़ू व वार्ड नंबर-9 तावड़ू में एक करोड़ 90 लाख रुपए से बनाए तालाब तथा सोहना स्थित फव्वारा चौक के एक करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से किए नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण, सोहना के गांव सेजावास में बने बूस्टिंग शामिल हैं।

विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं 

सोहना में बनेगा हरियाणा राज्य परिवहन का सब डिपो, सब हेल्थ सेंटर्स को भी दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाओं के अलावा 5 करोड़ रुपये भी विकास कार्यो के लिए दिए

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में कई अहम घोषणाएं भी की है। उन्होंने  घोषणा करते हुए कहा कि सोहना में हरियाणा राज्य परिवहन का सब डिपो बनाया जाएगा। इसके अलावा तावडू शहर और सोहना में बाईपास भी बनाया जाएगा। सोहना तावडू से सोहना तावडू से सोहना पलवल की डीपीआर सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को भिजवा रखी है, इस पर जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने सोहना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए 5 करोड रुपये दिए जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सोहना एलिवेटेड एक्सप्रेस वे को दमदमा मोड से बढ़ाकर निरंकारी कॉलेज तक करने की विस्तृत रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को भेजने और स्वीकृति आने पर इसे बनवाने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोहना में जमीन उपलब्ध होने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनाने, सोहना के बाघनकी गांव में प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाने तथा घामड़ौज तथा खोरी कलां गांव में सब हेल्थ सेंटर बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने तावडू के हसनपुर में सामुदायिक केंद्र, सोहना के सहजावास, रिठौज में 65—65 लागत से सामुदायिक केंद्र बनाने की भी घोषणा की भी।

मुख्यमंत्री ने तावडू के कौटा खेंडला के खेल स्टेडियम में इनडोर कुश्ती मैदान बनवाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा भूमि उपलब्ध करवाने पर तावडू में नया बस स्टैंड बनाने, जमीन उपलब्ध करवाने पर सोहना में नई अनाज मंडी बनवाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने सोहना विधानसभा क्षेत्र की 41.94 किलोमीटर की 31 सड़के और पीडब्ल्यूडी की 407 किलोमीटर की डीएलपी अवधि की सड़कें आवश्यकतानुसार एजेंसी से दुरुस्त करवाने की बात कहीं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि 35 करोड़ 30 लाख की लागत से 32.82 किलोमीटर की 7 नई सड़कों के निर्माण कार्य को करवाया जाएगा। उन्होंने 100 किलोमीटर की सड़कों की 45.98 करोड़ से स्पेशल रिपेयरिंग कराये जाने को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाबार्ड पीएमजीएसवाई के तहत 15.90 किलोमीटर की 3 सड़कों की 12 करोड़ 10 लाख से विशेष मरम्मत होगी। मुख्यमंत्री ने खेत खलियान योजना के तहत सोहना के खेतों के 25 किलोमीटर तक के रास्तों को पक्का किया जाने का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर नूंह में किया जलाभिषेक,

प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की बधाई

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नूंह स्थित नल्हड़ेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई भी दी और मंदिर परिसर में प्रसाद भी ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। भगवान शिव का आशीर्वाद प्रदेश पर बना रहे और हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही उनकी प्रार्थना है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल