HARYANAHOME

Haryana news: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक, अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने दिए निर्देश

Haryana news: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक, अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने दिए निर्देश

Haryana news: मनीष आहूजा, ब्यूरो चीफ, नूंह, 10 अप्रैल। प्रदेश स्तर पर आयोजित समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में जिला नूंह में शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों ने भाग लिया, जिसमें नूंह से अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने जिले में आयोजित समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निपटान की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 3138 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 2086 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया जा चुका है। वर्तमान में 207 शिकायतें लंबित एवं पुनः खोली गई श्रेणी में शामिल हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि लंबित शिकायतों में वर्ष 2024 की 10, वर्ष 2025 की 153 तथा वर्ष 2026 की 44 शिकायतें शामिल हैं, जबकि 845 शिकायतें विभिन्न कारणों से अस्वीकृत की गई हैं। जिले का कुल लंबित प्रतिशत मात्र 7 प्रतिशत है, जो संतोषजनक प्रगति को दर्शाता है।

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसडीएम नूंह कंवर आदित्य विक्रम,‌ डिप्टी सीईओ एमडीए अशोक कुमार, सिविल सर्जन डॉ संदीप मेहता,‌ उप- सिविल सर्जन डॉ आशीष सिंगला, उप-निदेशक कृषि विभाग डॉ वीरेंद्र देव आर्य, पशुपालन विभाग के उप-निदेशक डा विरेंद्र सहरावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद, एलडीए सागर फलदू, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज योगेश शर्मा, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button