
Haryana News: कापडो के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे प्ले स्कूल के नये सत्र की ओपनिंग आँगनबाड़ी सुपरवाइज़र श्रीमती सुनीता दुहन के निर्देशन में की गई और जिसका उद्घाटन आर्य समाज कापडो के प्रधान दलशेर आर्य ने किया।
दलशेर आर्य ने ग्रामीणों को कहा कि यदि अपने बच्चों को स्वस्थ बनाना है तो माता-पिता को चाहिए कि वो उनको सात्विक भोजन कि आदत डालें,शुद्ध और पौष्टिक आहार से हि बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, स्वस्थ बच्चे ही जवान होकर अपना अपनों का और समाज का भला कर सकते हैं

दलशेर आर्य ने प्ले स्कूल में बच्चों के खेलने कि मुलभत सुविधाओं के अभाव को देखते हुए गाँव कि सरपंच श्रीमती सुशीला देवी और विभाग के अधिकारियों से बात कर उन्हें उपलब्ध करवाने कि बात कही
इस अवसर पर प्ले स्कूल संचालक शकुंतला ,हैल्पर सुनीता, डॉ रामकेश जांगड़ा सहित आँगनबाड़ी संचालक हैल्पर व ग्रामीण महिलाएँ व बच्चे मौजूद रहे
Back to top button







