HARYANAHOME

Haryana News: सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च की बजाय 12 मार्च से शुरू करे सरकार: अभय सिंह चौटाला

Haryana News: सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च की बजाय 12 मार्च से शुरू करे सरकार: अभय सिंह चौटाला

Haryana News: सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च की बजाय 12 मार्च से शुरू करे सरकार: अभय सिंह चौटाला

किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर सरसों की फसल को 800-1000 रुपए प्रति क्विंटल कम दाम पर खरीद रहे हैं व्यापारी: अभय सिंह चौटाला

28 मार्च तक तो किसानों की 90 प्रतिशत सरसों मंडियों में एमएसपी से कम पर बिक जाएंगी, उसके बाद इसी फसल को व्यापारी सरकारी भ्रष्ट तंत्र से मिलीभगत कर एमएसपी पर बेच कर कमाएंगे हजारों करोड़ रूपए

चंडीगढ़, 10 मार्च। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च की बजाय 12 मार्च से और गेहूं सहित बाकी सभी रबी फसलों की सरकारी खरीद 20 मार्च से शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अबकी बार गर्मी 20 दिन पहले शुरू होने के कारण सरसों की फसल का दाना पक गया है और किसानों ने अपनी सरसों की फसल को मंडियों में लाकर बेचना शुरू कर दिया है। सरसों की सरकारी खरीद की तारीख 28 मार्च होने के कारण सरकारी खरीद नहीं की जा रही है जिसके कारण बिचौलिए किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर सरसों की फसल को 800-1000 रुपए प्रति क्विंटल कम दाम पर खरीद रहे हैं।

किसान पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है और सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसानों को 800-1000 रुपए प्रति क्विंटल दाम का भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। 20 दिन अगेती गर्मी के कारण हरियाणा की मंडियों में 10 मार्च 2026 तक 5 लाख क्विंटल से ज्यादा सरसों बिक्री के लिए पहले ही आ चुकी है। ऐसे में 28 मार्च तक किसानों की 90 प्रतिशत सरसों मंडियों में पहले ही समर्थन मूल्य से कम पर बिक जाएगी और बाकी फसलें भी सामान्य समय से एक पखवाड़ा जल्दी पक कर तैयार हो जाएंगी। साफ दिखाई दे रहा है कि किसानों द्वारा 800-1000 रुपए प्रति क्विंटल कम दाम पर खरीदी गई सरसों की फसल को बिचौलिए और सरकारी भ्रष्ट तंत्र मिलीभगत से 28 मार्च के बाद समर्थन मूल्य पर बेचकर हजारों करोड़ रुपए का सरसों घोटाला रचेंगे। इसलिए सरकार सरसों की सरकारी खरीद को तुरंत शुरू करे और प्रदेश की सभी मंडियों के आढ़तियों को लिखित आदेश द्वारा अवैध कच्ची पर्ची विपणन सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल