HARYANAHOME

Haryana News: सरकार कभी भी चर्चा करने से पीछे नहीं हटी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana News: सरकार कभी भी चर्चा करने से पीछे नहीं हटी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana News: सरकार कभी भी चर्चा करने से पीछे नहीं हटी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बोले, विपक्ष लगातार झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को कर रहा गुमराह

नई दिल्ली 25 फरवरी– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष लगातार झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहा है।

बुधवार को सदन में विपक्ष के नेता श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करने की बात पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी पुलिस ने ना किसी को कुछ कहा है और ना कहीं गए हैं। हाउस अरेस्ट की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्य जो सदन में फोटो दिखा रहे हैं उसमें तो ऐसा कुछ भी नहीं लग रहा है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष में सुनने का मायदा नहीं रहा। विपक्षी हर रोज एक नया झूठ लेकर आते हैं। कभी कहते हैं ईवीएम हैक कर ली, कभी कहते हैं वोट चोरी हो गए हैं। अब हाउस अरेस्ट का नया शिगूफा लाये हैं। विपक्ष का काम सिर्फ झूठ बोलने का रह गया, लेकिन आज प्रदेश की जनता इनको देख रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके नेता की तरफ से एक घर से 600 वोट बनने की बात भी कही गई थी, लेकिन जब मीडिया ने इस बात की जांच पड़ताल की तो पता चला कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। विपक्ष का काम सिर्फ झूठ का नया शिगूफा पैदा करना है। इनके पास प्रदेश के विकास का कोई मुद्दा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गत दिवस भी सदन में स्पष्ट किया था कि लोकतंत्र में विपक्ष का भी अधिकार होता है कि वह सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा है तो उसे सही ढंग से उठाए। उन्होंने कहा कि कल के प्रदर्शन पर हाईकोर्ट ने सड़क जाम पर संज्ञान लिया था। चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-25 में एक जगह निर्धारित की है वहां जाकर विपक्ष के लोग प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के खिलाफ अगर झूठ बोलना चाहता है तो वहां जाकर बोले, उनको किसी ने मना नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कभी भी चर्चा करने से पीछे नहीं हटी है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल