
Haryana News: हिसार। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करके उनके संघर्ष को याद करते हुए नमन किया।
मुख्य कार्यक्रम जिला कार्यालय में हुआ, जहां जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने पार्टी का ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत भाजपा न केवल भारत की बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 47वें स्थापना दिवस पर हमें समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी ध्वज का फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हम सभी के लिए राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र के प्रति समर्पित है और उनकी मेहनत की बदौलत ही हम ‘राष्ट्र प्रथम’ के मूल मंत्र के साथ सेवा और विकास के इस पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर प्रवीण पोपली ने सभी को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखते हुए पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपरा ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस पर इस अवसर जिला के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर भाजपा का ध्वज फहराया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, अनिल सैनी, कृष्ण खटाना, अशोक मित्तल, सुरेन्द्र सैनी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, मार्केट कमेटी चेयरमैन रविंदर रॉकी, अजय गावड़, विनोद तोशावर, धर्मवीर पानू, रत्न सैनी, सतीश मेहता, डॉ. रमेश आर्य, धर्म सिंह खटकड़, अनिल गोदारा, पिंकी शर्मा, फूल सिंह, जितेन्द्र बराक, नरेश बैनीवाल व रोहताश नागर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहे
Back to top button







