HARYANAHOME

Haryana News: कांग्रेस विधायकों को अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं: प्रो मनदीप मलिक

Haryana News: कांग्रेस विधायकों को अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं: प्रो मनदीप मलिक

Haryana News: कांग्रेस विधायकों को अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं: प्रो मनदीप मलिक

हिसार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के हिसार लोकसभा अध्यक्ष प्रोफेसर मनदीप मलिक ने वीरवार को राज्यसभा चुनाव को लेकर एक बयान जारी कर कहा कि चुनाव से कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। खुद कांग्रेस के विधायक अपने नेतृत्व पर ही भरोसा नहीं कर रहे हैं, इसीलिए कई वोट इधर से उधर हो गए।

प्रोफेसर मनदीप मलिक ने कहा कि कांग्रेस की फूट खुल कर सामने आ गई है और इल्ज़ाम बीजेपी पर लगा रही है। प्रोफेसर मनदीप मलिक ने कहा कि स्वयं भूपेंद्र हुड्डा साबित करे कि उन्होंने खुद कांग्रेस की वोट दी है। दीपेंद्र हुड्डा बताएं कि उनके पिता ने किसको वोट दिया है। उन्होंने कहा कि बापू बेटा स्वयं अपने जाल में फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इधर उधर की बाते कर के अपनी पार्टी की फूट को छिपाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस और उसके नेताओं की असलियत जान गई है। प्रो मलिक ने कहा कि कांग्रेस में इस्तीफे शुरू हो गए हैं, कांग्रेस आपसी कलह की पार्टी बन गई है। प्रोफेसर मलिक ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस और बिखरेगी। देश से कांग्रेस नाम की पार्टी खत्म हो जाएगी। कांग्रेस का हाल नाजुक स्थिति में है। अनेक कांग्रेसी भाजपा में आने को बेताब हैं।

प्रो मनदीप मलिक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की नायब सरकार लोगों के हित में अनेकों जनकल्याणकारी काम कर रही है, जिसे कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल