HARYANAHOME

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी डमी सीएम हैं, उनको सिर्फ चेहरा दिखाने के लिए रखा है: अभय चौटाला 

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी डमी सीएम हैं, उनको सिर्फ चेहरा दिखाने के लिए रखा है: अभय चौटाला 

Haryana News: चंडीगढ़, 28 मार्च। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से लोकआवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, पूर्व मंत्री एवं इनेलो की पार्लियामेंट अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन वासुदेव शर्मा, सदस्य पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, सदस्य पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश गोयल, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पार्टी सेक्रेटरी नछत्तर सिंह मल्हान, प्रदेश प्रवक्ता डा. सतबीर सैनी शामिल रहे।

अभय सिंह चौटाला ने मीडिया को बताया कि सरकार ने गेहूं की खरीद पर ट्रैक्टर-ट्राली का नंबर देने, मंडी में जाकर गेट पास लेने, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराने और 3 लोग नॉमिनी अनिवार्य होने जैसी शर्तें लगाई हैं। ये सभी शर्तें क्यों लगाई गई हैं? गेहूं की खरीद पर ऐसी शर्तें कभी नहीं थी। गेट पास का समय सुबह 6 से रात 8 बजे तक का रखा है यह भी चौबीस घंटे होना चाहिए। क्योंकि दिन में आग लगने का डर रहता है इसलिए गेहूं रात को कटती है और रात को ही मंडियों में आती है। झोटा बुगी, बैल गाड़ी और उंट गाड़ी पर जो फसल लेकर आएगा उनको गेट पास कैसे मिलेगा। इन सभी मांगों को लेकर 12 मार्च को मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया था कि खरीद केंद्र बंद नहीं किए जाएंगे और लाइसेंस रिन्यू किए जाएंगे। आज की तारीख तक मुख्यमंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है इसलिए महामहिम राज्यपाल से मिले हैं। इसके लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। राज्यपाल ने आश्वासन दिया है इनेलो की मांगों को लेकर वे सरकार से बातचीत करेंगे। खरीद शुरू ना होने के चलते किसानों को बहुत दिक्कत आ रही है।

अभय चौटाला ने एक फिर मुख्यमंत्री नायब सैनी को डमी सीएम बताते हुए कहा कि नायब सैनी को तो सिर्फ चेहरा दिखाने के लिए रखा है। अगर नायब सैनी सच में मुख्यमंत्री होते तो 12 मार्च को जो उन्होंने आश्वासन दिया था उसपर कार्रवाई कर चुके होते। 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। अगर खरीद केंद्र नहीं बनाए गए तो किसानों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

अभय चौटाला ने कहा इनेलो 30 मार्च को पानीपत में बैठक करेगी और किसानों को लेकर रणनीति बनाएगी। इनेलो मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र बनाएगी। अगर किसी किसान को कोई दिक्कत आएगी तो किसान हमारे किसान कष्ट निवारण केंद्र पर आकर संपर्क करेगा। उसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे। अभय चौटाला ने सरकार को चेताते हुए कहा कि हमारी मांगों को तुरंत माने और खरीद केंद्र शुरू करें साथ ही उन खरीद केंद्रों में किसानों के बैठने के लिए टेंट, पानी और बिजली की सुविधा प्रदान करे। वरना हमारी पार्टी की तरफ से बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे जैसे बुजुर्ग सम्मान पेंशन काटने पर ऐलान किया था।

मुख्यमंत्री द्वारा गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी ना होने के बयान पर अभय ने निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को सब मिल रहा है। मेरे साथ पंचकूला या किसी अन्य जिलों में चलें वहां गैस के लिए लाइन लगी है और पेट्रोल पंप खाली हो चुके हैं।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button